Pradesh Samwad
देश विदेश

सूडान खदान हादसे में निकाले गए 31 शव, 38 की मौत, तलाशी अभियान अभी भी जारी

सूडान के पश्चिमी कोर्डोफान प्रांत में पिछले सप्ताह की शुरुआत में सोने की खदान धंसने से हुए हादसे में बचावकर्मियों ने घटनास्थल से 31 शव निकाले हैं। सूडान के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। देश की सरकारी खनन कंपनी ने कहा कि श्रमिक, ग्रामीण और बचावकर्मी इस उम्मीद में दरसाया खदान में अभियान चला रहे हैं ताकि हादसे में बचे किसी व्यक्ति या शवों को निकाला जा सके।
यह खदान देश की राजधानी खार्तुम से करीब 700 किलोमीटर दूर फुजा गांव में है। कंपनी ने मंगलवार को कहा था कि खदान धंसने से हुए हादसे में कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई। सूडान की सरकारी खनन कंपनी ने एक बयान में कहा था कि यह हादसा खार्तूम से 700 किलोमीटर दक्षिण में फूजा गांव में बंद पड़ी एक खदान में हुआ था। इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी है।
खनन कंपनी ने फेसबुक पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं जिसमें ग्रामीणों को घटनास्थल पर इकट्ठा होते देखा जा सकता है। तस्वीरों में कम से कम दो ‘ड्रेजर’ इस हादसे में बचे हुए लोगों और शवों को खोजने के काम में जुटे दिख रहे थे। बुधवार को शवों के मिलने की जानकारी सामने आई थी।

Related posts

व्हाइट हाउस के पूर्व अधिकारी के खिलाफ अवमानना के आरोप तय किए गए

Pradesh Samwad Team

चीन ने शिक्षकों के लिए मंदारिन भाषा की अनिवार्य

Pradesh Samwad Team

3 लोकसभा, 29 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान, समझिए कहां किसका पलड़ा भारी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment