33.8 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
Pradesh Samwad
मनोरंजन

साड़ी पहन रैंप पर उतरीं सलमान खान की मां, 82 की हेलन का जलवा देख हर कोई रह गया दंग


50 और 60 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस और सुपरस्टार सलमान खान की मां हेलन (Helen) का जलवा आज भी बरकरार है। इसी बात का सबूत है बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक से सामने आईं उनकी रैंप वॉक की तस्वीरें। BTFW के पहले दिन एक्ट्रेस अपने बेटे और एक्टर अरबाज खान के साथ रैंप पर उतरीं, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
इस दौरान वह डिजाइनर शाइना एन. सी. द्वारा डिजाइन की गई ब्लैक कलर की साड़ी में जलवा बिखरती नजर आईं साड़ी पर बने गोल्डन बॉर्डर से मैच करते हुए उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी पहनी हुई थी। फैंस को एक्ट्रेस का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है।
वहीं इस दौरान अरबाज खान भी मां संग मैचिंग कलर की शेरवानी में परफेक्ट लग रहे हैं। रैंप पर हेलन एक हाथ अरबाज का तो दूसरा हाथ शायना एन. सी. का थामे वॉक कर रही हैं।
बता दें, 19 साल की उम्र में हेलन ने फिल्म हावड़ा ब्रिज में अपने आइटम सॉन्ग से धमाल मचा दिया था और बॉलीवुड की पहली आइटम गर्ल बन गईं।

Related posts

एम्बर ने कहा : डेप एक ‘प्रिय किरदार’ है

Pradesh Samwad Team

75 करोड़ सूर्य नमस्कार का महा अभियान प्रारंभ

Pradesh Samwad Team

हनी सिंह ने पत्नी के आरोपों को नकारा, कहा- न्याय व्यवस्था पर भरोसा, जल्द सामने आएगी सच्चाई

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment