Pradesh Samwad
लाइफ स्टाइल

सर्दियों की शुरुआत में ही अपनाएं ये टिप्स, चेहरा दिखेगा ग्लोइंग और हेल्दी

सर्दियों की शुरुआत में ही अपनाएं ये टिप्स, चेहरा दिखेगा ग्लोइंग और हेल्दी
सर्दियों में स्किन संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ठंडी हवा के संपर्क में आने से त्वचा में खिंचाव बढ़ने लगता है। इसके कारण स्किन डल व ड्राई नजर आने लगती है। ऐसे में चेहरा समय से पहले ही बूढ़ा नजर आने लगता है। मगर ब्यूटी एक्सपर्ट अनुसार, आप डेली रूटीन में कुछ ब्यूटी टिप्स अपनाकर स्किन संबंधी इन छोटी-बड़ी समस्याओं से बच सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में…
चेहरे पर शहद से करें मसाज : चेहरे पर शहद लगाकर 5 से 10 मिनट मसाज करें। बाद में ताजे पानी से धो लें। इससे ड्राई स्किन की समस्या दूर होगी। हफ्ते में 4-5 बार ऐसा करने से स्किन पर नेचुरल ग्लो आएगा और झुर्रियां कम होगी।
ऑयली स्किन के लिए बेस्ट पैक : एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1/2 चम्मच नींबू और संतरे का रस मिलाकर लगाएं। इसे सूखने पर गुनगुने पानी से धो लें। इससे चेहरा पर जमा एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाएगा।
नमक वाले पानी से नहाएं : पानी में एक चुटकी नमक मिलाकर स्नान करें। इससे त्वचा पर जमी गंदगी, थकान, तनाव दूर होता है। इसके अलावा इससे हड्डियों के दर्द से भी राहत मिलती है।
सर्दियों के लिए बेस्ट नाइट क्रीम : एक बड़े चम्मच मलाई में 1 चम्मच गिल्सरीन, गुलाबजल व जैतून तेल को अच्छी तरह मिक्स करें। इसे नाइट क्रीम की तरह यूज करें। सुबह पानी से चेहरा धो लें।
स्टीम लेना भी जरूरी : अगर आपको पिंपल की परेशानी है तो हफ्ते में 2 बार स्टीम लें। इससे पिंपल्स दूर और स्किन फ्रेश होती है। इसके साथ ही त्वचा पर नेचुरल ग्लो भी आता है।
मुंहासों का रामबाण इलाज नीम पैक : नीम के जीवाणुरोधी गुण मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ते हैं। इसके लिए आप नीम पेस्ट में गुलाबजल और नींबू का रस मिलाकर 10 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। बाद में पानी से चेहरा धो लें।

Related posts

पहली डेट पर भी ये झूठ बोलने से बाज नहीं आते ज्यादातर मर्द

Pradesh Samwad Team

एसआईटी एक्सप्रेशन मिसेज मध्य प्रदेश ब्यूटी पेजेंट सीजन 4 का सफलतापूर्वक समापन

Pradesh Samwad Team

अपनाकर देंखे ये वास्‍तु टिप्‍स, सास-बहू के रिश्ते में आएगी मिठास

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment