Pradesh Samwad
मनोरंजन

पेरिस हिल्टन ने बॉयफ्रेंड कार्टर रेम संग की शादी, व्हाइट गाउन में अप्सरा लगी एक्ट्रेस


हॉलीवुड एक्ट्रेस पेरिस हिल्टन ने बॉयफ्रेंड कार्टर रेम से शादी कर ली है। दोनों 11 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जो खूब पसंद की जा रही है।
तस्वीरों में पेरिस व्हाइट गाउन में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस अप्सरा लग रही है। वहीं कार्टर ब्लैक पैंट सूट में हैंडसम लग रहे हैं।
दोनों एक-साथ काफी जच रहे हैं। पेरिस और कार्टर रोमांटिक अंदाज में पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। कपल एक-साथ काफी खुश लग रहा है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
बता दें पेरिस ने कार्टर संग अपने रिश्ते को लेकर बात करते हुए कहा- ‘कार्टर और मैं 15 साल से ज्यादा समय से दोस्त हैं। हम एक-दूसरे की जिंदगी में हर वक्त रहे और 2019 के थैंक्स गिविंग गेट-टूगेदर में हम दोबारा मिले। उस रात के बाद से मुझे मेरी जिंदगी में स्पार्क महसूस हुआ था। उस दिन हमने बीच पर फोटोशूट का प्लान किया था पर कार्टर ने मुझे प्रपोज किया।
पेरिस ने आगे कहा- ‘वो बहुत रोमांट‍िक था। मेरे नजदीकी दोस्तों और पर‍िवार वालों ने भी मुझे सरप्राइज कर दिया था और उस पल के लिए सभी इकट्ठा हो गए थे।’

Related posts

काइली जेनर के घर में फिर गूंजेगी किलकारी, ट्रैविस स्कॉट के दूसरे बच्चे की बनेगी मां

Pradesh Samwad Team

KBC 13: वीरेंद्र सहवाग ने पाक पर फिर कसा तंज, बोले- ‘हम तो बाप हैं उनके’, सुनकर हंसी नहीं रोक सके अमिताभ- गांगुली

Pradesh Samwad Team

राजकुमार राव-पत्रलेखा ने की सगाई, ऐक्टर ने रोमांटिक अंदाज में घुटनों पर बैठ किया प्रपोज

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment