Pradesh Samwad
देश विदेश

श्रीलंका के पूर्व वित्त मंत्री बेसिल राजपक्षे ने संसद सदस्यता से दिया इस्तीफा

श्रीलंका के राष्ट्रपति के सबसे छोटे भाई और देश के पूर्व वित्त मंत्री बेसिल राजपक्षे ने बृहस्पतिवार को संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। गौरतलब है कि श्रीलंका में अभूतपूर्व आर्थिक संकट के खिलाफ जारी प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में देश के शक्तिशाली राजपक्षे परिवार के दो सदस्य, बेसिल सहित, इस महीने सरकार से इस्तीफा दे चुके हैं। इससे पहले जनता के दबाव में राष्ट्रपति गोटाबया राजपक्षे के बड़े भाई प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने पिछले महीने पद से इस्तीफा दे दिया था।
संवाददाताओं से बातचीत में बेसिल ने कहा, ‘‘मैंने इसलिए इस्तीफा दिया है ताकि श्रीलंका पोदुजना पेरामुना (एसएलपीपी) उचित व्यक्ति को नामित कर सके।” उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने यह समझते हुए इस्तीफा दिया है कि संविधान के 21वें संशोधन (21ए) के तहत वह संसद की सदस्यता के लिए अयोग्य हो जाएंगे क्योंकि उनके पास अमेरिका और श्रीलंका की दोहरी नागरिकता है।

Related posts

रूस दौरे पर जाएंगे पाकिस्तानी PM इमरान खान

Pradesh Samwad Team

घुसकर मारेंगे..चीन-उत्तर कोरिया के खिलाफ मजबूत होगी सेना, जापानी प्रधानमंत्री ने खाई कसम

Pradesh Samwad Team

एलन मस्क बने ट्विटर के नए बॉस, 44 अरब डॉलर में फाइनल हुई डील

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment