Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

शिवराज सिंह चौहान ने करवा चौथ पर सुनाई पत्नी को कथा, पानी पिलाकर खुलवाया व्रत


सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ निवास पर करवा चौथ का पर्व मनाया है। साधना सिंह ने चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्ध्य देकर पूजा की और परंपरा अनुसार छलनी से चंद्रमा और पति शिवराज सिंह चौहान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किए हैं। चौहान ने पत्नी साधना सिंह को जल ग्रहण करवाकर व्रत का पारण करवाया और पति-पत्नी ने विधि-विधान से पूजा की।
करवा चौथ का व्रत पति की लंबी और कष्ट रहित पूर्ण आयु की प्राप्ति के लिए रखा जाता है। चौहान ने करवा चौथ की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट किया… प्रेम, सम्मान और सामंजस्य से ही परिवार चलता है। यही भाव आत्मसुख प्रदान कर परिवार की प्रगति एवं उन्नति का मार्ग सुगम बनाता है। आज करवा चौथ के शुभ अवसर पर आप सभी अपने जीवनसाथी एवं परिवार के अन्य सदस्यों को साथ लेकर चलने का संकल्प लीजिए।

Related posts

De la dés (antique) aux machines à sous numériques : comment les programmes de fidélité transforment l’expérience du joueur moderne

आतिशबाजी दुकानों की दुकानों के लिए सघन निगरानी समिति का गठन

Pradesh Samwad Team

Accumuler les gains : comment les paris combinés en ligne et le live‑casino boostent vos bonus

Leave a Comment