Pradesh Samwad
उत्तर प्रदेश

विपक्ष पर तंज, फिर कल्याण सिंह से मिलने अस्पताल पहुंचे अमित शाह


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने यूपी दौरे पर सबसे पहले राजधानी लखनऊ आए। यहां उन्होंने पिपरसंड स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ फरेंसिंक साइंसेज का शिलान्यास किया। इस मौके पर मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डेप्युटी सीएम मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब अमित शाह ने भी अपने संबोधन में योगी सरकार के काम की तारीफ की। अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्टूडेंट्स इस संस्थान में अपने करियर को आकार देंगे। 2024 तक अलग-अलग राज्यों में कई फॉरेंसिक साइंस कॉलेज खोल दिए जाएंगे। इस बीच अमित शाह ने विपक्ष पर भी तंज कसा। वहीं योगी आदित्यनाथ ने 2017 पहले वाले यूपी का जिक्र कर विपक्षी दलों को निशाने पर लिया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एसजीपीजीआई भी पहुंचे। यहां पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का हालचाल जाना।

Related posts

अखिलेश के समाजवादी इत्र लांच करने पर BJP का हमला, कहा- इससे SP के पापों की दुर्गंध नहीं जाने वाली

Pradesh Samwad Team

शराब के नशे में रोड पर फिसल रहा वीरेन्द्र पाल , नशे में यूपी पुलिस

Pradesh Samwad Team

फांसी पर लटके मिले महंत नरेंद्र गिरि, 7 पेज का मिला सूइसाइड नोट, संत बोले-हो उच्चस्तरीय जांच

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment