Pradesh Samwad
खेल

विदिशा कनारा क्रिकेट मैदान पर दिव्यांग क्रिकेट मैच खेला गया : मध्यप्रदेश टाइगर्स v/s मध्यप्रदेश सूरमा

कुशाभाऊ ठाकरे खेल परिसर कनारा मैदान में आज डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन एवं कनारा क्रिकेट क्लब विदिशा के तत्वाधान में दिव्यांग क्रिकेट मैच मध्यप्रदेश टाइगर्स v/s मध्यप्रदेश सूरमा के बीच खेला गया ।मध्यप्रदेश टाइगर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । आज के मैच के अतिथि विदिशा कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव जी जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री मुकेश टंडन जी सामाजिक कल्याण विभाग से श्री पी के मिश्रा जी बैस नगर मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश कुशवाहा जी वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राजेश जैन जी श्री छात्रपाल शर्मा जी NCPL डायरेक्टर श्री राकेश शर्मा जी आईसर शोरूम के ऑनर श्री नरेन्द्र रघुवंशी जी क्लब के वरिष्ठ सदस्य श्री अमित बंसल जी रहे सभी अतिथियों ने दोनों ही टीमों से परिचय प्राप्त किया कलेक्टर विदिशा द्वारा जिला दिव्यांग पुनर्वास समिति से 25000 मैच के आयोजन के लिए दिए जाने की घोषणा की ।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मध्यप्रदेश टाइगर्स टीम ने 19,3 ओवर में 132 रन बनाए । मध्यप्रदेश टाइगर्स टीम के बल्लेबाज गोविंद ने 32 रन दशरथ ने 29रन एवं दिलीप ने 20 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया ।वहीं गेंदबाजी का क्रम सामान्य उतरे सूरमा मध्यप्रदेश के गेंदबाज माखन ने 3 विकेट वह अंकित ने 2 विकेट लिए । लक्ष्य का पीछा करने उतरी मध्य प्रदेश सूरमा टीम के बल्लेबाज रंजीत ने 40 रन यश ने 18 रन अजय ने 13 रन बनाए । गेंदबाजी का क्रम संभालने उतरे मध्यप्रदेश टाइगर्स टीम के गेंदबाज साहिल ने 3 विकेट वह सत्यम अनूप ने क्रमशः 2-2 विकेट लिए । इस तरह यह मुकाबला सूरमा मध्यप्रदेश की टीम ने 2 विकेट से जीता कनारा क्रिकेट क्लब के सचिव श्री संदीप डोंगर सिंह जी ने बताया की दोनों ही टीमों के सभी खिलाड़ियों को क्लब की तरफ से टी शर्ट प्रदान की गई । मध्य प्रदेश सूरमा टीम की इस जीत पर क्लब के अध्यक्ष श्री विपिन सराफ जी सचिव श्री संदीप डोंगर सिंह जी हेड कोच श्री बृजेश श्रीवास्तव जी कोषाध्यक्ष श्री बसंत जैन जी श्री मनीष पाठक जी श्री राजेश वर्मा जी श्री राजेंद्र सोनी जी श्री धर्मेन्द्र ठाकुर जी श्री दीपू वर्मा जी श्री लकी अरोरा जी श्री राधे श्याम सेन ने पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी ।

Related posts

सौम्या तिवारी के शानदार दोहरे प्रदर्शन से भोपाल सेमीफाइनल में

Pradesh Samwad Team

कोहली का खिताब जीतने का सपना टूटा, बोले- जब तक IPL खेल रहा हूं, RCB के लिए ही खेलूंगा

Pradesh Samwad Team

13 th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment