Pradesh Samwad
खेल

वर्सटापन ने मैक्सिको ग्रां प्री जीती, एफवन की खिताबी दौड़ में बढ़त मजबूत की


रेड बुल के मैक्स वर्सटापन ने मैक्सिको सिटी ग्रां प्री फार्मूला वन रेस जीतकर सत्र की चैंपियनशिप के लिये मर्सीडीज के ड्राइवर लुईस हैमिल्टन पर बढ़त मजबूत कर ली। वर्सटापन के साथी सर्जियो पेरेज इस रेस के इतिहास में पोडियम पर पहुंचने वाले मैक्सिको के पहले ड्राइवर बने। वह हैमिल्टन के बाद तीसरे स्थान पर रहे।
इस परिणाम से रेडबुल टीम चैंपियनशिप की दौड़ में मर्सीडीज के बेहद करीब पहुंच गया है। इन दोनों टीमों के बीच अब केवल एक अंक का अंतर है। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान दर्शक वर्सटापन और पेरेज के समर्थन में नारे लगा रहे थे। पेरेज के पिता मैक्सिको का ध्वज लहरा रहे थे। इस बीच हैमिल्टन इन दोनों ड्राइवरों के साथ चुपचाप पोडियम पर खड़े थे।
हैमिल्टन जानते हैं कि रिकार्ड आठवीं बार एफवन सत्र का खिताब जीतने के लिए उन्हें वर्सटापन को पीछे छोडऩा होगा और इसके लिए अब समय बहुत कम बचा है। वर्सटापन अभी हैमिल्टन से 19 अंक आगे हैं और सत्र में केवल चार रेस बची हैं। इनमें अगली रेस ब्राजील के साओ पाउलो में होगी जिसे वर्सटापन ने 2019 में जीता था और वह फिर से जीत के दावेदार के रूप में शुरुआत करेंगे।

Related posts

कौन हैं चहल का शारीरिक शोषण करने वाले फ्रैंकलिन, नशे में की थी घिनौनी हरकत

Pradesh Samwad Team

विजय हज़ारे ट्रॉफी हेतु मध्यप्रदेश टीम घोषित भोपाल के आदित्य श्रीवास्तव बने कप्तान

Pradesh Samwad Team

राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों की तैयारी के लिए बुल्गारिया में विशेष शिविर के लिए 14 सदस्यीय टीम में रवि दहिया, दीपक पुनिया शामिल

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment