22.5 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

राहुल गांधी पर भड़के बीजेपी विधायक- ‘लगता नहीं आपमें हिंदू खून है’


भोपाल. Rameshwar Sharma Vs Rahul Gandhi : मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा (BJP MLA Rameshwar Sharm) ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Congress Leader Rahul Gandhi) पर जोरदार हमला बोला है। बुधवार को शर्मा ने कहा कि लगता नहीं कि राहुल गांधी में हिंदुओं का खून (Rahul Gandhi No Hindu) है और वे हिंदू देवी-देवताओं का अपमान कर रहे हैं। शर्मा ने राहुल से माफी की मांग करते हुए उनके खिलाफ एफआईआर कराने का ऐलान भी किया।
राहुल ने कहा था कि बीजेपी और आरएसएस असली हिंदू नहीं हैं। वे लक्ष्मी और दुर्गा का अपमान करते हैं। इस पर पलटवार करते हुए शर्मा ने भोपाल में कहा कि राहुल गांधी जी, आप भी हिंदू नहीं हैं। आपके पूर्वज भी हिंदू नहीं थे। हमें खुद को हिंदू कहने में शर्मिंदगी का अहसास नहीं होता। जब नेहरू प्रधानमंत्री थे, तभी देश का विभाजन हुआ था और हजारों हिंदुओं की मौत हुई थी। आपको तो शुक्रगुजार होना चाहिए कि आरएसएस अस्तित्व में आया।
शर्मा ने आगे कहा कि राहुल गांधी की मां ईसाई हैं। उनके बहनोई भी ईसाई हैं। लगता नहीं है कि राहुल गांधी में हिंदू खून है। उन्होंने राहुल पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप भी लगाया। राहुल गांधी से माफी की मांग करते हुए शर्मा ने कहा कि वे गुरुवार को उनके खिलाफ एफआईआर (FIR against Rahul Gandhi) दर्ज कराएंगे।

Related posts

क्राइम ब्रांच के हाथ लगी बड़ी सफलता, 09 किलो 610 ग्राम गांजा जब्त कुल कीमत 1 लाख 80 हजार!

Pradesh Samwad Team

पुजारी रोते हुए ‘लड्डू गोपाल’ को लेकर पहुंचा अस्पताल, नहलाते समय टूट गई थी मूर्ति की बांह

Pradesh Samwad Team

Quand les tournois de casino rencontrent le mobile : comment les bonus transforment les champions d’aujourd’hui

Leave a Comment