31.5 C
Madhya Pradesh
June 14, 2026
Pradesh Samwad
खेल

राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट सिस्टेक और ओरियंटल काॅलेज पहुंचे सेमी फाइनल में


भोपाल। राधारमण समूह परिसर में आयोजित हो रहे राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत क्वार्टर राउण्ड्स के दो मुकाबले खेले गए। इन मुकाबलों को जीतकर सिस्टेक और ओरियंटल काॅलेज की टीमों ने सेमी फाइनल में जगह पक्की की।
आज का पहला मुकाबला सिस्टेक और बंसल काॅलेज के बीच खेला गया। इस मैच में बंसल ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 14.4 ओवरों में आलआउट होकर 75 रन बनाए। इसके विरूद्ध सिस्टेक ने केवल 10.1 ओवरों में 4 विकिट के नुकसान पर 79 रन बनाकर यह मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत में दीपक वर्मा के 16 और कैसर के 12 रनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सिस्टेक के स्वतंत्र मिश्रा को मैन आॅफ द मैच का खिताब दिया गया। उन्होंने 3 ओवरों में मात्र 8 रन देकर 3 महत्त्वपूर्ण विकिट प्राप्त करने में सफलता हासिल की।
दूसरा मैच ओरियंटल काॅलेज और शाशिब काॅलेज के बीच हुआ जिसमें ओरियंटल काॅलेज ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में 6 विकिट गंवाकर 150 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाशिब काॅलेज की टीम बहुत कमजोर साबित हुई और 9 विकिट खोकर केवल 59 रन ही बना सकी। इस प्रकार यह मुकाबला ओरियंटल काॅलेज की टीम ने 96 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। ओरियंटल काॅलेज के निखिल राज सिंह यादव को मैन आॅफ द मैच का टाइटल मिला। उन्होंने 41 बालों में 6 चैकों व 2 छक्कों की सहायता से शानदार 62 रन बनाए।

Related posts

कुत्ता बना क्रिकेटर! जोरदार विकेटकीपिंग, फुर्तीली फिल्डिंग, तेंदुलकर तक हुए फैन

Pradesh Samwad Team

डिविलियर्स आखिरी गेंद पर नहीं लगा सके छक्का, भुवनेश्वर ने दिलाई हैदराबाद को सम्मान की जीत

Pradesh Samwad Team

लंबे छक्के उड़ाता है साढ़े छह फीट लंबा यह क्रिकेटर, IPL में पहली बार दिखेगा सिंगापुर पावर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment