Pradesh Samwad
खेल

राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता नोडल पुरुष वर्ग में इंदौर महिला वर्ग में बना चैंपियन

राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता नोडल पुरुष वर्ग में इंदौर महिला वर्ग में बना चैंपियन,. एलएनसीटी आरजीपीवी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता , लक्ष्मी नारायण शर्मा जी के द्वारा आरजीपीवी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में आज पुरूष वर्ग का फाइनल भोपाल और इंदौर के बीच में हुआ जिसमें पहले सिंगल्स मुकाबले में भोपाल के ऋषि ने इंदौर के मिहिर को 16- 14 ,12-15 एवं 15 -11 के रोमांचक मुकाबले में हराकर बढ़त बनाई इसके बाद डबल्स में भोपाल के ऋषि एवं अक्षत की जोड़ी ने मिहिर एवं जलज की जोड़ी को 15-8,15-10 से हराकर खिताब अपने नाम किया एलएन मेडिकल कालेज के सिंथेटिक कोर्ट पर महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में इंदौर ने भोपाल नोडल को हराया सिंगल्स में इंदौर की शाम्बवी ने भोपाल की रिया को 15-7,15-12 से हराया डबल्स में भी इंदौर की शाम्बवी एवं ईशा की जोड़ी ने भोपाल की रिया एवं मुस्कान को आसानी से 15-6,15-7 से हराकर खिताब अपने नाम किया पुरुस्कार वितरण डॉ अनुपम चौकसे सचिव एलएनसीटी ग्रुप, अध्यक्ष आइस स्टॉक स्पोर्ट्स एसोसिएशन म प्र द्वारा किया गया जिसमें विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को मैडल एवं ट्रॉफी के अतिरिक्त कोच मेनेजर को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में विशेष रूप से राज्य बैडमिंटन अंपायर आशीष अर्गल, हिमांशु द्वेवेदी,वीरेश पाटकर,अखिलेश पटेल,पवन शर्मा,जसदीप सिंह को सम्मानित किया गया स्पर्धा सचिव पंकज जैन ने बताया कि इस प्रतियोगिता से आरजीपीवी की महिला पुरूष बैडमिंटन टीम का चयन किया गया है जो कि 5 से 8 जनवरी तक आरजीपीवी द्वारा आयोजित पश्चिम छेत्रिय इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

Related posts

छोटे छोटे बालक बालिकाओं ने गौरी सरोवर में लिया प्रशिक्षण

Pradesh Samwad Team

एलएनसीटी विश्वविद्यालय की कराटे महिला पुरुष टीमें आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में दिखाएंगे जलवा

Pradesh Samwad Team

45 वीअखिल भारतीय लाला रघुबीर सिंह हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट
प्लेयर्स इलेवन क्लब ने स्पोर्टिंग क्लब को 50 रन से हरा किया फाइनल में प्रवेश

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment