Pradesh Samwad
खेल

45 वीअखिल भारतीय लाला रघुबीर सिंह हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट
प्लेयर्स इलेवन क्लब ने स्पोर्टिंग क्लब को 50 रन से हरा किया फाइनल में प्रवेश

45 वी अखिल भारतीय लाला रघुबीर सिंह हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट में आज सनत सांगवान के शानदार शतक और आयुष बडोनी की धुआँधार बालेबाजी की बदौलत प्लेयर्स इलेवन क्लब ने स्पोर्टिंग क्लब को 50 रन से हराकर ऑल इंडिया लाला रघुबीर सिंह हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया जहाँ उसका मुकाबला दिल्ली चैलेंजर्स से होगा। मैन ऑफ द मैच सनत सांगवान के शानदार लगातार दूसरे शतक [ 144 रन सिर्फ 103 गेंद 14/4 8/6 ] आईपीए खिलाड़ी आयुष बडोनी [ 65 रन सिर्फ 26 गेंद 7/4 5/6 ] सुमित माथुर 37 दीपक खत्री [ 26 रन और 4/ 21 ] हर्षित राणा 2/49 यशजीत 2/65 के शानदार खेल की बदौलत प्लेयर्स इलेवन क्लब ने मॉडर्न स्कूल बाराखंभा रोड ग्राउंड में खेले जा रहे 45वें अखिल भारतीय लाला रघुबीर सिंह हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट में सितारों से सुसज्जित स्पोर्टिंग क्लब को 50 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। स्पोर्टिंग क्लब की और से योगेश कुमार 68 और 2/48] विकास हाथवाला 60 ऋषभ ड्राल 48, अभिमन्यु 47, मयंक डागर 43, बल्ले और गेंद से स्पोर्टिंग क्लब टीम को हार से न बचा पाए । फाइनल मैच दिल्ली चैलेंजर और प्लेयर्स XI क्लब के बीच कल मंगलवॉर को मॉडर्न स्कूल बाराखंभा रोड ग्राउंड ें सुभह 8.00 बजे से खेला जायेगा। मैन ऑफ द मैच सनत सांगवान और आईपीएल खिलाड़ी आयुष बडोनी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए डॉ विजय दत्ता [ प्रिंसिपल मॉडर्न स्कूल बाराखंभा रोड ] ने दोनों खिलाड़िया को देकर सम्मानित किया। संक्षिप्त स्कोर : प्लेयर्स इलेवन क्लब :-40 ओवर में 6 विकेट पर 346 रन 40 ओवर में
(सनत सांगवान 144 रन,, आईपीएल खिलाड़ी आयुष बडोनी 65 रन , सुमित माथुर 37 दीपक खत्री 26 योगेश कुमार 2/48) स्पोर्टिंग क्लब :-296 रन 37.2 ओवर में ऑल आउट (योगेश कुमार 68 विकास हाथवाला 60 ऋषभ ड्राल 48, अभिमन्यु 47, मयंक डागर 43, दीपक खत्री 4/21 हर्षित राणा 2/49 यशजीत 2/65)

Related posts

न्यूजीलैंड का सफाया करने उतरेगा भारत, कोलकाता में रविवार को आखिरी T20

Pradesh Samwad Team

वी एस क्रिकेट अकादमी का ग्रीष्मकालीन शिविर 6 मई से

Pradesh Samwad Team

आरएनटीयू के धावक अब्दुल बारी का चयन खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिये हुआ

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment