Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

राज्य के 3,000 से ज्यादा गांवों के सभी घरों में नलजल सुविधा दी गई : मप्र सरकार


जल जीवन मिशन के तहत मध्यप्रदेश के 54,903 गांवों में से 3,151 गांवों के सभी घरों में पानी के नल का कनेक्शन कर उन्हें पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
प्रदेश के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ‘जल जीवन मिशन’ के तहत प्रदेश के 3,151 गांवों में घरेलू नल कनेक्शन के जरिए पानी की आपूर्ति के लिए 40.19 लाख कनेक्शन दिए गए हैं। जबकि मिशन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की 5.22 करोड़ से अधिक की आबादी के लिए 1.22 करोड़ परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन प्रदान करना है।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत अब तक 33 प्रतिशत ग्रामीण आबादी को नल के पानी का कनेक्शन दिया जा चुका है। सरकार ने 2023 तक मिशन को पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

Related posts

Estate Digitale: perché il gaming mobile supera il desktop nei bonus e nell’esperienza

Le futur des tournois de casino en réalité virtuelle : comment la VR redéfinit la compétition en ligne

Pause stratégique : la fonction « cool‑off » des casinos en ligne, mythe ou réalité ?

Leave a Comment