Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

राजीव गांधी की जयंती पर शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से कर दी है बड़ी मांग


राजीव गांधी की जयंती पर एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस मौके पर सीएम ने कहा कि हमारी पार्टी जमीन पर रहकर काम करती है। सारे मंत्री, प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में जुटे थे और हमारा प्रशासन भी पूरी ताकत के साथ लगा था। कांग्रेस बाढ़ के नाम पर केवल राजनीति करती है। बाढ़ हो या विकास हो उनके लिए हर मुद्दा राजनीति का होता है। मैं तो जब मुख्यमंत्री नहीं था, तब भी जाता था। मुख्यमंत्री था जब भी गया और अभी गया।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे मित्र कमलनाथ भी गए थे, लेकिन बाढ़ पीड़ितों के बीच में अंदर नहीं गए। हवाई पट्टी और हेलीपैड से वह सारी स्थितियों का आकलन कर लेते हैं। सवेरे-सवेरे एक ट्वीट करते हैं। रोज इससे आसान राजनीति और क्या हो सकती है। सीएम ने कहा कि ना जाना, ना आना, एक ट्वीट करना है बस, लेकिन वह खुद यह नहीं देखते कि वह जब मुख्यमंत्री थे, तो मंदसौर में एक सप्ताह तक तो मंत्रिमंडल का कोई सदस्य नहीं गया। प्रभारी मंत्री तक नहीं गए।
एमपी सीएम ने कहा कि बाद में जाकर जब मैं धरने पर बैठा, उसके बाद कमलनाथ वहां पहुंचे थे और तब की राहत राशि पूरे कार्यकाल में नहीं बांटी, आज वह हम पर सवाल उठाते हैं। शिवराज ने कहा कि एक और नेता हैं, हमारे दिग्विजय सिंह, वह गए और वह ये कह कर आ गए कि राहत की राशि तो मैं भिजवा रहा हूं। सामग्री मैं भिजवा रहा हूं।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज मैं कमलनाथ से कहना चाहता हूं कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी को वो श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं तो संकल्प भी ले लें कि केवल ट्विटर की राजनीति नहीं करेंगे, जमीन पर रहकर भी हम जनता के बीच राजनीति करने का काम करेंगे, केवल ट्विटर से पार्टी नहीं चलती और ट्विटर से राजनीति नहीं होती।

Related posts

Sécurité mobile dans les casinos en ligne – Un regard rétrospectif pour bien commencer l’année

Test

Strategie di Black Friday per i casinò online con licenza Malta Gaming Authority: bonus, sicurezza dei pagamenti e confronto tra offerte

Leave a Comment