Pradesh Samwad
खेल

राजस्थान में आयोजित वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का पहला मैच रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम ने 132 रनों के विशाल स्कोर से जीता

भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम राजस्थान के झुंझुनू में स्थित श्री जगदीश प्रसाद झाबरमल टिबरावाला विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहे वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 एसोसिएशन ऑफ ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के पहले मैच में धमाकेदार जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबले हेतु अपनी दावेदारी पेश कर रही है। विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार और कोच नितिन धवन के मार्गदर्शन में आरएनटीयू की क्रिकेट टीम खिताबी मुकाबले अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रही है।
आज टूर्नामेंट का पहला मैच आरएनटीयू विरुद्ध ए.टी.एम.आई.वाई.ए. यूनिवर्सिटी राजकोट गुजरात के मध्य खेला गया। ए.टी.एम.आई.वाई.ए. ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आरएनटीयू के बल्लेबाज हर्ष राणा ने अपनी धुआंधार पारी में नाबाद 60 गेंद पर 114 रन, जसवीर ने 22 गेंद पर 30 रन और हर्षित अरोरा ने 15 गेंद पर 23 रन की मदद से 20 ओवर में मात्र 3 विकेट खोकर 199 रन बनाए ‌। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ए.टी.एम.आई.वाई.ए. यूनिवर्सिटी की पूरी टीम 16.2 ओवर में ही 67 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आरएनटीयू के गेंदबाज दीपक चौहान ने 3.2 ओवर में 4 विकेट, रविकांत ने 3 ओवर में 2 विकेट, शुभम शुक्ला ने 4 ओवर में 2 विकेट और हर्षित व जसवीर ने 1-1 विकेट झटके। आरएनटीयू की टीम 132 रन के विशाल स्कोर से जीत दर्ज की। आरएनटीयू के हर्ष राणा को बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।
आरएनटीयू का अगला मुकाबला गुजरात टेक्निकल यूनिवर्सिटी अहमदाबाद के साथ कल दिनांक 24 जून 2022 को दोपहर 12:00 बजे से खेला जाएगा। ज्ञात हो कि दिनांक 22 जून 2022 से 28 जून 2022 तक वेस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का आयोजन राजस्थान के झुंझुनू में स्थित श्री जगदीशप्रसाद झाबरमल टिबरावाला विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहा है। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम के खिलाड़ी कप्तान अंबर हसन, उप कप्तान शुभम शुक्ला, विकेटकीपर दीपांशु सिंह सोलंकी, रविकांत, विशाल कुमार सिंह, शिवांश शर्मा, जसवीर सिंह, दीपक चौहान, हर्ष राणा, हर्षित कुमार अरोरा, सुदीप कुमार, सुमित कुमार शर्मा, प्रशांत कुमार शर्मा, अतुल पांडे, दिलशाद और राजन कुमार भाग ले रहे हैं।

Related posts

अखिल भारतीय सिविल सेवा तैराकी प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

प्रथम स्व.सैयद शकील मोहम्मद स्मृति टी20 इण्टर क्लब क्रिकेट प्रतियोगता, सेंट माइकल क्रिकेट एकेडमी फाइनल में

Pradesh Samwad Team

32वीं राष्ट्रीय केनो स्पिं्रट सव जूनियर बालक बालिका प्रतियोगिता में ओवर ऑल मध्य प्रदेश 61 अंक लेकर विनर, मणीपुर 60 अंक लेकर रनर अप ट्राफी पर कब्जा जमाया
सवजूनियर बालिका वर्ग में मध्य प्रदेश टीम 40 अंक लेकर विनर मणीपुर 36 अंक लेकर रनर रही।
सवजूनियर बालक वर्ग में उडीसा टीम 44 अंक लेकर विनर मणीपुर 25 अंक लेकर रनर रही।

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment