Pradesh Samwad
खेल

राजस्थान और दिल्ली की डीफ क्रिकेट टीमों के बीच टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल आज से

जयपुर। द इंडिय़न डीफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) की ओर से करवाई जा रही “ डीफ टेस्ट चैंपिय़नशिप” के फाइनल मुकाबले में आज से राजस्थान और दिल्ली की टीमें खिताब हासिल करने के लिए मशक्कत करेंगी। गुरूवार तक खेले जाने वाले इस तीन दिवसीय फाइनल मुकाबले में राजस्थान और दिल्ली की टीमों का प्रतिनिधित्व क्रमशः सुनील शर्मा और वीरेंद्र सिंह करेंगे। यह मैच न्यू भारत क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। आईडीसीए के प्रेसीडेंट सुमित जैन ने बताया, टेस्ट चैंपियनशिप की विनर टीम को पचास हजार और उपविजेता टीम को इक्कीस हजार रुपए की ईनामी राशि दी जाएगी। वहीं मैन ऑफ द सीरीज प्लेयर को 5100 और मैन ऑफ द मैच को 1100 रुपए पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए जाएगें। चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स का सलेक्शन डीफ आईसीसी टी20 चैंपियनशिप ट्रॉफी के लिए किया जाएगा। इस टी20 चैंपियनशिप का आयोजन कतर में अगले महीने से किया जाएगा।

Related posts

राष्ट्रिय क्रास कंट्री दौड़ के लिए मध्य प्रदेश एथलेटिक्स संघ ने की टीम की घोषणा

Pradesh Samwad Team

दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए चाहिए 122 रन, स्कोर 118/2

Pradesh Samwad Team

भेल अंतर विभागीय प्रतियोगिता ऐबु कप में एल.ई.एम रॉयल्स ने प्राप्त किया तीसरा स्थान,आज होगा फाइनल मुकाबला भिड़ेंग एस.टी.एम. सुपर किंग्स और सी.आई.एस.एफ. डिफेंडर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment