Pradesh Samwad
खेल

राजपति मिश्रा स्मृति ऑल इंडिया ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट-2022
आल इंडिया राजपति मिश्रा मेमोरियल स्पोर्ट्स सन क्रिकेट टुर्नामेंट में दिल्ली कोल्ट्स की शानदार जीत दिल्ली कोल्ट्स के दिव्यांश जोशी ने 272 रन बनाए

नई दिल्ली। राजपति मिश्रा आल इंडिया क्रिकेट टुर्नामेंट स्पोर्ट्स सन ट्राफी में आज का मुकाबला मिश्रा स्पोर्ट्स और दिल्ली कोल्टस के बीच खेला गया दिल्ली कोल्टस ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कोल्टस ने शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 40 ओवर में 5 विकेट खोकर 470 रन बनाए। दिव्यांश जोशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 124 गेंद पर 272 रन बनाये और अनुराग त्यागी ने 114 रन की पारी खेली। देव ने दो विकेट लिए वहीं मिश्रा स्पोर्ट्स की टीम 40 ओवर में मात्र 6 विकेट खोकर 198 रन ही बना सकी।अग्रिम बंसल ने 50 रन, और यश गुप्ता ने 38 रन और अंडर 19 खिलाड़ी आदित्य पावरिया ने 38 रन बनाये। मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिव्यांश जोशी रहे जिन्हें प्रमोद मिश्रा ने स्पोर्ट्स सन पुरस्कार से सम्मानित किया।

Related posts

एशियन कैनो स्प्रींट एंड अंडर-18 चैम्पियनशिप, थाईलैड -2022
भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अकादमी के खिलाड़ियों ने दो कांस्य पदक अर्जित किए { खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने दी बधाई

Pradesh Samwad Team

प्रधानमंत्री मोदी ने निकहत जरीन को विश्व चैम्पियन बनने पर बधाई दी

Pradesh Samwad Team

32वीं राष्ट्रीय सीनियर एवं जूनियर कैनो स्प्रीन्ट चैम्पियनशिप-2022
म.प्र. के खिलाड़ियों ने जीते 5 स्वर्ण और 2 रजत और 1 कांस्य पदक

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment