Pradesh Samwad
देश विदेश

यूक्रेन के कई शहरों में धमाके, राजधानी कीव में सुनी गई शक्तिशाली विस्फोट की आवाज

यूक्रेन में कई शहरों में धमाकों की खबर है. काला सागर के पास ओडेसा में दो शक्तिशाली विस्फोट हुए हैं. राजधानी कीव में भी दो शक्तिशाली धमाके सुने गए हैं. सीएनएन के संवाददाता ने खार्किव में भी धमाकों की जानकारी दी है. क्रामटोरस्क, बर्डियांस्क और निकोलेव शहर में धमाकों को सुना गया है.
यूक्रेन पर हुआ मिसाइल अटैक : यूक्रेन के चार शहरों में मिसाइल अटैक हुआ है. कीव, खारकीव समेत चार शहरों पर मिसाइल दागी गई हैं. इस तरह युद्ध का खतरा बढ़ता जा रहा है.
पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का किया ऐलान : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया है. उन्होंने यूक्रेन में सैन्य अभियान का ऐलान कर दिया है. पुतिन ने यूक्रेनी सेना को हथियार डालने को कहा है.

Related posts

उधार लेकर इंपोर्ट करते हैं चाय, एक-एक प्याली कम पीएं… पाकिस्तानी मंत्री की अवाम से अपील

Pradesh Samwad Team

भारतीय के हाथ में होगी ट्विटर की कमान, जानिए कौन हैं पराग अग्रवाल जो जैक डोर्सी के इस्तीफे के बाद बनेंगे CEO

Pradesh Samwad Team

भारत अभी-अभी हारा है, इस वक्त बात करना ठीक नहीं, ‘खिलाड़ी’ इमरान खान का शर्मिंदगी भरा बयान

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment