28.1 C
Madhya Pradesh
September 8, 2026
Pradesh Samwad
उत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

मौलाना कलीम के तीनों साथी 7 दिन की ATS की रिमांड पर, धर्मांतरण मामले में रविवार को किया गया था गिरफ्तार


यूपी एटीएस ने रविवार को धर्मांतरण मामले में मौलाना कलीम सिद्दीकी के तीन अन्य साथी मोहम्मद सलीम, हाफिज इदरीस और कुणाल चौधरी उर्फ आतिफ चौधरी को गिरफ्तार किया था। सोमवार को कोर्ट ने एनआईए और एटीएस को तीनों की सात दिन की रिमांड दे दी है। ये रिमांड मंगलवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
कलीम के बताए रास्ते पर चलते थे आरोपी : रविवार को एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया था कि कलीम जहां भी धर्मांतरण के कार्यों के लिए जाता था। वहां उसके सहयोग के लिए तीनों आरोपी साथ-साथ रहते थे। इस काम में सलीम 17 साल और इदरीस 20 साल से कलीम का साथ दे रहा था। यह दोनों धर्मांतरण के लिए लोगों से संपर्क करते थे और इस्लाम धर्म में शामिल होने की दावत देते थे।
यूपी एटीएस की पूछताछ में हुए कई खुलासे : यूपी एटीएस से पूछताछ में मौलाना ने बताया था कि मैंने उम्मत को बढ़ाने की जिम्मेदारी को अपना फर्ज समझा था। जब भी हम किसी का धर्मांतरण कराते थे तो विदेश में बैठे सहयोगियों को बताते थे। इससे उन्हें इस्लाम में बनाए रखने के साथ और लोगों का धर्मांतरण के लिए काफी पैसा देते थे।

Related posts

भोपाल के सरकारी अस्पताल में आग की घटना की उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में जांच हो : कमलनाथ

Pradesh Samwad Team

CCS की बैठक में पीएम मोदी का निर्देश, अफगानिस्तान से आने वाले हिंदुओं-सिखों को शरण दें

Pradesh Samwad Team

नरोत्तम मिश्रा ने ओवैसी को समझाया, क्यों अपराधी है इंदौर में पकड़ा गया चूड़ी वाला

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment