Pradesh Samwad
देश विदेश

मोदी जी! इजरायल में आप सबसे लोकप्रिय, हमारी पार्टी में आ जाइए… PM बेनेट ने दिया ऑफर


इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ स्कॉटलैंड के ग्लासगो में मुलाकात की है। दोनों नेता इस शहर में जलवायु परिवर्तन पर सीओपी26 बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे हुए हैं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जमकर हंसी-ठहाके भी लगे। पीएम नफ्ताली बेनेट ने तो हंसी मजाक में पीएम मोदी को अपनी पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण भी दे दिया। पीएम नफ्ताली के इस प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री मोदी ने जमकर ठहाके भी लगाए।
नफ्ताली ने क्या कहा-: सोशल मीडिया पर साझा किये गए एक वीडियो के मुताबिक बेनेट ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा, ‘‘आप इजरायल के सबसे लोकप्रिय व्यक्ति हैं।’’ इस टिप्पणी का जवाब देते हुए मोदी ने कहा, ‘‘धन्यवाद, धन्यवाद।’’ बेनेट ने इसके बाद मोदी को अपनी यामिना पार्टी में शामिल होने के लिए कहा। दोनों नेताओं ने मुस्कुराते हुए हाथ मिलाया। इस दौरान बेनेट ने कहा, ‘‘आइये और मेरी पार्टी में शामिल हो जाइए।’’ इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने बेनेट के साथ हुई मुलाकात को याद करते हुए कहा कि भारत के लोग इजराइल के साथ मित्रता को काफी महत्व देते हैं।
पीएमओ ने भी किया ट्वीट : प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट किया कि इजरायल के साथ मित्रता को और प्रगाढ़ करते हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नफ्ताली बेनेट की ग्लासगो में सार्थक बैठक हुई। दोनों नेताओं ने हमारे नागरिकों के फायदे के लिए सहयोग के विभिन्न उपायों को मजबूत करने पर चर्चा की।’’ मोदी और बेनेट के बीच यह मुलाकात विदेश मंत्री एस जयशंकर के पिछले महीने इजरायल दौरे के दौरान मोदी की ओर से इजरायल के प्रधानमंत्री को भारत आने का निमंत्रण देने के बाद हुई है।

Related posts

भड़के जेलेंस्‍की : रूस ने कीव पर फिर तेज किया आक्रमण, यूक्रेन जंग में 12वें दिन मिसाइलों की बारिश

Pradesh Samwad Team

उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण की जी-7 देशों ने की निंदा

Pradesh Samwad Team

परमाणु वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी, यूक्रेन में पुतिन ने दागा परमाणु हथियार तो नाटो भी एटम बम से देगा जवाब

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment