36.3 C
Madhya Pradesh
June 11, 2026
Pradesh Samwad
मनोरंजन

मैं फिल्म का निर्देशन करना चाहता हूं : ब्रायन एडम्स


गायक ब्रायन एडम्स को लगता है कि उनके फोटोग्राफी के काम ने उन्हें कुछ ऐसे कौशल दिए हैं जिसकी वजह से उन्हें एक फिल्म बनाने की आवश्यकता है। एडम्स ने कहा, “मुझे वास्तव में फिल्म बनाने में दिलचस्पी है। मैं आसानी से खुद को एक सिनेमैटोग्राफर के रूप में देख सकता हूं, शायद एक निर्देशक के रूप में भी। मैंने अपने शुरुआती वीडियो में लास्जलो कोवाक्स के साथ काम किया था।”
उन्होंने फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके के हवाले से कहा, उन्हें लगता है कि तकनीकी विकास ने फोटोग्राफी के परि²श्य को पूरी तरह से बदल दिया है।
वहीं, गायक ने रैंप स्टाइल पत्रिका के हवाले से कहा, “स्मार्टफोन कैमरों के साथ जो लोग हर एक पल को कैप्चर कर सकते हैं, वह फोटोग्राफर बन सकता है।”
“सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक यह है कि लोग अपराधों में भी कैमरों का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। हमे इसे अच्छे काम के लिए उपयोग करना चाहिए। हर कोई एक फोटो जर्नलिस्ट बन सकता है।”
यह पूछे जाने पर कि उनकी कौन सी तस्वीरें उनके बारे में सबसे ज्यादा कहती हैं, उन्होंने कहा, “मेरे परिवार की तस्वीरें। मैं उन्हें बहुत ज्यादा संभाल कर रखता हूं। मैं अपने दादा के साथ बैठा था और 89 वर्ष की उम्र में उनकी तस्वीरें खींची थीं। जब मैं उन तस्वीरों को देखता हूं तो मुझे अपने दादा-दादी की बहुत याद आती है।a

Related posts

80 साल के अमेरिकन सिंगर बॉब डिलन पर शराब पिलाकर यौन शोषण करने का आरोप

Pradesh Samwad Team

पेरिस हिल्टन की शादी की रजिस्ट्री में साठ हजार डॉलर होंगे खर्च

Pradesh Samwad Team

धरम पाजी ने शेयर की बेटे बॉबी के साथ तस्वीर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment