Pradesh Samwad
खेल

मारक्रम की बेहतरीन पारी पर फिरा पानी, श्रीलंका ने 14 रन से जीता पहला वनडे


श्रीलंका ने पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 14 रन से हरा दिया। आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए डे-नाइट मैच में मेजबानों ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 300/9 रन टांगे। ओपनर अविष्का फर्नांडो (118) ने शानदार शतक और चरिथ असलंका ने 72 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम निर्धारित 50 ओवर में 286 रन ही बना पाई और अपने लक्ष्य से 14 रन दूर रह गई। ओपनर एडन मारक्रम ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 96 रन की पारी खेली। रासी वान दर डुर्से ने भी 59 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से 65 रन देकर दो विकेट चटकाने वाले अकिला धनंजय सबसे सफल गेंदबाज रहे।
चमिका करुणारत्ने, वानिंदु हसरंगा, जयविक्रमा की झोली में 1-1 विकेट आए। तीन वनडे मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला चार सितंबर से होगा। वनडे श्रृंखला के बाद तीन मैच की ही टी-20 सीरीज भी होगी। सारे मैच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में ही खेले जाएंगे।

Related posts

जिला खेल अधिकारियों की दो दिवसीय कार्यशाला हुईं प्रारम्भ पहले दिन जिला खेल अधिकारी शिवपुरी रीवा रायसेन और खरगोन ने दिया अपने अपने ज़िलों का प्रेजेंटेशन। इस अवसर पर सभी ने तात्या टोपे स्टेडियम तथा वाटर स्पोर्ट्स सेंटर की फील्ड विजिट की और संचालक खेल रविकुमार गुप्ता ने सभी कोकार्य करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

Pradesh Samwad Team

इंग्लैंड टीम 71 रन से हारी, एलीसा हीली की रिकॉर्ड पारी से ऑस्ट्रेलिया ने 7वीं बार वर्ल्ड कप जीता

Pradesh Samwad Team

कीरोन पोलार्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया रिटायरमेंट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment