25 C
Madhya Pradesh
August 7, 2026
Pradesh Samwad
ज़रा हटकेविडियो

महिला उसे गोद में उठाकर ले गई, खुद को छुड़ाने के लिए दहाड़ रही थी शेरनी

शेर को गोद में उठाने की बात सोचकर ही घबराहट होने लगती है। लेकिन एक महिला ऐसा करके सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी है। हालांकि, शेर उसका पालतू है। यह क्लिप कुवैत का बताया जा रहा है, जिसमें एक महिला शेर को गोद में उठाए सड़क पर चल रही है। जबकि शेर है कि खुद को छुड़ाने के लिए किसी बच्चे की तरह अपने हाथ-पैर चला रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग शॉक्ड हैं! उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि कोई कुत्ते-बिल्ली की तरह शेर को भी गोद में उठाकर चल सकता है। वैसे आपने इससे पहले कभी ऐसा नजारा देखा था?
मामला क्या है पूरा? : कुवैत के समाचार पत्र Al-Anba के अनुसार, शेरनी को महिला और उसके पिता ने पालतू जानवर की तरह रखा हुआ है। हालांकि, जब गलती से वो घर से भागकर सड़क पर पहुंच गई और इधर-उधर घूमने लगी, तो वहां रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय समाचार सूत्रों के मुताबिक, एनवायरमेंट पुलिस मौके पर पहुंची और बिग कैट को पकड़ने व उसे वापस बंदी बनाने में महिला की मदद की।
शेरनी संघर्ष कर रही है! : वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक महिला बिग कैट को गोद में उठाए आत्मविश्वास के साथ चल रही है। जबकि शेरनी है कि दहाड़ते हुए खुद को महिला की पकड़ से छुड़ाने के लिए संघर्ष कर रही है। यह घटना रविवार को उस वक्त हुई जब ये शेरनी कुवैत सिटी के दक्षिण सबहिया (Sabahiya) इलाके में भाग गई। बता दें, कई खाड़ी राज्यों में खूंखार जानवर पालतू जानवर के रूप में मशहूर हैं।

Related posts

बेशकीमती हीरे जड़े कंगन 61 करोड़ रुपए में बिके, फ्रांस की रानी के गहने हुए नीलाम

Pradesh Samwad Team

12 रन या एक विकेट, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का मैच रोमांचक ड्रॉ

Pradesh Samwad Team

कुत्ता बना क्रिकेटर! जोरदार विकेटकीपिंग, फुर्तीली फिल्डिंग, तेंदुलकर तक हुए फैन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment