28.9 C
Madhya Pradesh
September 20, 2026
Pradesh Samwad
खेल

महाराजा यशवंतराव अंतर सम्भागीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता

इंदौर में होलकर स्टेडियम में खेली जा रही महाराजा यशवंतराव अंतर सम्भागीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में पूल ‘अ’ के जबलपुर सम्भाग विरुद्ध रीवा संभाग के मध्य खेले जा रहे मैच में पहले दिन प्रातः ‌7:00 बजे प्रारंभ हुए मैच में दूसरे दिन 04 पर 288 रनो से आगे खेलते हुए जबलपुर सम्भाग ने सभी विकेट गंवा कर 149.2 ओवरो में पहली पारी में कप्तान अर्जुन पटेल की शानदार शतकीय बल्लेबाजी की बदौलत 449 रन बनाए, अर्जुन पटेल ने 233 गेंदों में 14 चौकों सहित 114 रनों की पारी खेली। अर्पित गौड‌ 81, आनंद बैस 57, राहुल शर्मा 40, वंदित जोशी 37, कमल त्रिपाठी 34, जफरूदीन अनवर ने 28 रनों की पारियां खेली। रीवा संभाग से अभिषेक मिश्रा व रोहित गुप्ता ने 3-3 तथा गौरव पटेल ने 02 विकेट लिए। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर रीवा संभाग ने 03 विकेट पर 96 रन बनाए एस. कुमार 37, ज़फ़र अली 14, ए.यादव 18* तथा जी. पटेल ,14* रन। जबलपुर सम्भाग से चंद्रकांत साकोरे, पारूष मंडल और मृदूल यादव ने 1-1 विकेट लिया।मैच के अम्पायरस आर. सातवासकर तथा एन.तिवारी,‌ स्कोरर दत्ता वराट, चयनकर्ता सुनील लाहोरे है।

Related posts

लॉर्ड्स की बालकनी में विराट कोहली का नागिन डांस, सिराज, मयंक और केएल राहुल की छूटी हंसी

Pradesh Samwad Team

दिल्ली सरकार के खेल कॉलेज आईजीआईपीईएसएस- विकासपुरी में जोरशोर से चल रहा है योग शिविर
} योग शिविर का उद्घाटन कॉलेज की संचालन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र जगलान ने किया } यू-ट्यूब पर कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग और देश भर से प्रतिभागियों के ऑनलाइन शामिल होने की सुविधा } 277 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है और लगभग 120+ प्रतिभागी नियमित रूप से संस्थान के जिम्नेजियम हॉल में स्वयं उपस्थित योग कर रहे हैं

Pradesh Samwad Team

सूर्यकुमार यादव हुए बाहर: रिपोर्ट्स

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment