28.5 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में राज्य सूचना आयुक्त अरुण पांडे होंगे सेवानिवृत्त, नए सिरे से हुई जमावट

राज्य सूचना आयुक्त राहुल सिंह रीवा के साथ साथ ग्वालियर, चंबल संभाग के मामलों की भी करेंगे सुनवाई
मध्यप्रदेश सूचना आयोग में राज्य सूचना आयुक्त डॉ अरुण कुमार पांडे अपने पद से 20 जुलाई 2023 को रिटायर हो रहे है। इनके सेवानिवृत्त होने पर सूचना आयोग में नई जमावट की गई है। मध्यप्रदेश राज्य सूचना आयोग के सचिव राजेश ओंगरे ने आदेश जारी कर आयुक्तों को संभागों का दायित्व दिया है। जिसमें राज्य सूचना आयुक्त राहुल सिंह रीवा के साथ साथ ग्वालियर चंबल संभाग की भी सुनवाई करेंगे। राज्य सूचना आयुक्त विजय मनोहर तिवारी सागर, शहडोल और जबलपुर संभाग की सुनवाई करेंगे। वहीं राज्य मुख्य सूचना आयुक्त एके शुक्ला भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर और उज्जैन के मामलों की सुनवाई करेंगे। आपको बता दें राज्य सूचना आयुक्त राहुल सिंह अपने कठोर निर्णयों के लिए खासतौर पर जाने जाते है। अब रीवा के साथ साथ ग्वालियर और चंबल संभाग की आरटीआई अपील के मामलों में भी इनके अहम फैसले मील का पत्थर स्थापित करेंगे। फिलहाल ये आदेश 21 जुलाई 2023 से प्रभावी होगा।

Related posts

यूपी व‍िधानपर‍िषद में ‘अब्बाजान’ पर घमासान, योगी का अख‍िलेश पर तंज, कहा- कुछ लोगों ने क‍िया जीवन के साथ खिलवाड़

Pradesh Samwad Team

वर्ल्ड आर्ट डे पर स्कोप ग्लोबल स्किल्स विश्वविद्यालय में “सृजन सरोकार उत्सव” का भव्य आयोजन

Pradesh Samwad Team

Quand le grand écran rencontre le grand tapis : les machines à sous qui transforment les séries et les films en paris

Leave a Comment