Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

मदरसों में हिजाब पहनें, स्कूल-कॉलेज में नहीं, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: प्रज्ञा


कर्नाटक में शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने को लेकर जारी विवाद के बीच भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बुधवार को कहा कि यदि मदरसों के अलावा अन्य शिक्षण संस्थानों में हिजाब पहना जाता है, तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भोपाल से लोकसभा सांसद ठाकुर ने यह भी कहा कि हिंदू, महिलाओं की पूजा करते हैं और उन्हें बुरी नजर से नहीं देखते। ठाकुर यहां बरखेड़ा पठानी क्षेत्र में एक मंदिर में आयोजित समारोह में बोल रही थीं।
उन्होंने कहा, ‘‘आपके पास मदरसे हैं। यदि आप वहां (मदरसों में) हिजाब पहनते हैं या खिजाब (बालों का रंग) लगाते हैं तो हमें कोई लेना-देना नहीं है। आप वहां की आवश्यक पोशाक पहनते हैं और उनके अनुशासन का पालन करते हैं लेकिन अगर आप देश में स्कूलों और कॉलेज के अनुशासन को तोड़ते हैं और हिजाब पहनना और खिजाब लगाना शुरू करते हैं तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’’
उन्होंने कहा कि ‘गुरुकुल’ (पारंपरिक हिंदू शिक्षण संस्थान) के शिष्य भगवा पोशाक पहनते हैं लेकिन जब ऐसे छात्र दूसरे स्कूलों में जाते हैं तो वे स्कूल की वर्दी पहनते हैं और शिक्षण संस्थानों के अनुशासन का पालन करते हैं।
ठाकुर ने कहा कि सफेद बालों को छिपाने के लिए खिजाब का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन हिजाब का इस्तेमाल चेहरे को ढकने के लिए किया जाता है।
भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘हिजाब पर्दा है। पर्दा उन लोगों के खिलाफ होना चाहिए, जो आपको बुरी नजर से देखते हैं लेकिन यह तय है कि हिंदू उन्हें बुरी नजर से नहीं देखते क्योंकि वे महिलाओं की पूजा करते हैं।’’

Related posts

भोजपाल गरबा आयोजन की तैयारियों को लेकर सांसद अलोक शर्मा ने किया जंबूरी मैदान का निरीक्षण

Pradesh Samwad Team

Baccarat Élite sur les meilleures plateformes – De l’apprenti au joueur haut‑débit grâce à la stratégie bonus

Jackpots progressifs : mythes, réalités et tours gratuits – les succès du Nouvel An sur les meilleures plateformes de jeu

Leave a Comment