23.4 C
Madhya Pradesh
August 24, 2026
Pradesh Samwad
खेल

भोपाल में 12वीं सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप-2022 का हुआ आगाज

स्पोर्ट्स एज भोपाल : 6 मई, 2022| खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने शुक्रवार को 12वीं सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप-2022 का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दी। प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी, संचालक श्री रवि कुमार गुप्ता और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।
चैंपियनशिप के पहले दिन कर्नाटक और अररूणाचल प्रदेश के बीच खेले गए मुकाबले में कर्नाटक ने अरूणाचल प्रदेश को 10-0 से शिकस्त दी। वहीं उत्तर प्रदेश ने गोआ की टीम को 8-0 से हराकर अपना पहला मैच जीता। इसी क्रम में दिल्ली की महिला हॉकी टीम ने गुजरात को 13-0 से हराकर जीत हासिल की। हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा की टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर तेलंगाना को 14-0 करारी मात दी।
उल्लेखनीय है कि 12वीं सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप 2022 में देश की बेहतरीन 27 टीमें अगले 11 दिन भोपाल में अपना हुनर दिखाएंगी। मेजवान मध्यप्रदेश के अलावा चंडीगढ़, बिहार, हरियाणा, असम, बंगाल, पंजाब, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखंड, झारखंड, आंध्र प्रदेश, पंडुचेरी, कर्नाटक, तमिल नाडु, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गोआ, गुजरात, केरल, तेलंगाना, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश की टीमें शामिल हैं।
चैंपियनशिप में इन टीमों को 8 पूलों में बाँटा गया है। पूल ए में मध्यप्रदेश, चंडीगढ़ और बिहार, पूल बी में हरियाणा, असम, बंगाल शामिल हैं। पूल सी में पंजाब, छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा तथा पूल डी में महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तराखंड शामिल हैं। झारखंड, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी को पूल ई में रखा गया है, जबकि कर्नाटक, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान एवं निकोबार को पूल एफ में रखा गया है। पूल जी में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गोआ और गुजरात, पूल एच में ओडिशा, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश को शामिल किया गया है। 12वीं सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप-2022 का फाइनल मैच 17 मई को खेला जायेगा।

Related posts

अब विराट कोहली नहीं रहे IPL के सबसे महंगे प्लेयर, रोहित सहित इन 3 ने मारी बाजी

Pradesh Samwad Team

U 16 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न विदिशा ने सेन्ट माइकल क्रिकेट अकादमी को हराया

Pradesh Samwad Team

म.प्र. हॉकी अकादमी ने मुम्बई स्कूल्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन को 13-0 से दी करारी शिकस्त

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment