Pradesh Samwad
खेल

भोपाल जि़ला स्तरीय सब जूनियर/ जूनियर बालक – बालिका कुश्ती चयन स्पर्धा 13 मार्च 2022 को अखाड़ा ट्रेनिंग स्कूल भोपाल में

आगामी, राष्ट्रीय कुश्ती बालक बालिका= जूनियर 29 से 31 मार्च पटना (बिहार) एवं सब जूनियर 15 से 17 अप्रैल रांची (झारखंड) मैं आयोजित की जा रही हैं जिसमें मध्य प्रदेश के बालक बालिका कुश्ती दलों को सम्मिलित कराने हेतु मध्य प्रदेश एमेच्योर कुश्ती संघ के तत्वाधान में इंदौर जिला कुश्ती संघ द्वारा श्री विजय बहादुर अखाड़ा परिसर इंदौर में राज्य स्तरीय जूनियर/ सब जूनियर बालक/ बालिका कुश्ती प्रतियोगितायें= (जूनियर बालक – FS/GR एवं बालिका – FS 19-20 मार्च 2022 तक! सांथी सब जूनियर बालक-FS/GR एवं बालिका-FS 21-22 मार्च 2022 तक संपन्न कराई जा रहे हैं)! उक्त राज्य स्तरीय जूनियर/ सब जूनियर, बालक/ बालिका कुश्ती प्रतियोगिताओं में, भोपाल जि़ले के जूनियर /सब जूनियर= बालक बालिका पहलवानों को सम्मिलित कराने के लिए 13 मार्च 2022, दिन रविवार को अखाड़ा ट्रेनिंग स्कूल भोइपुरा भोपाल में जि़ला स्तरीय कुश्ती चयन स्पर्धा रखी गई है। चयन स्पर्धा में भाग लेने के लिए निम्न आयु एवं डाक्यूमेंट्सों का सांथ लाना अति आवश्यक होगा। जूनियर के पहलवानों की आयु ,वर्ष 2002,03, 04 की सीधी भागीदारों एवं वर्ष 2005 वाले पहलवानों का मेडिकल या पेरेंट्स का सहमति पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। एसे ही सब जूनियर में भागीदारी के लिए पहलवानों की आयु वर्ष 2005,06 की सीधी भागीदारी एवं वर्ष 2007 वाले पहलवानों को मेडिकल या पेरेंट्स की सहमति पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा! डाक्यूमेंट्स= समस्त प्रतिभागियों को अपना पासपोर्ट, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र साथ ही (पेरेंट्स) माता-पिता के आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र की मूल एवं छाया प्रतियां ,एवं स्वयं प्रतिभागी का एक पासपोर्ट साइज़ फो़टो रजिस्ट्रेशन एवं वज़न के समय दिखाना अनिवार्य होगा। पहलवानों के रजिस्ट्रेशन एवं वज़न 13 मार्च 2022 को प्रात: 9:00 बजे से होंगे!
रजिस्ट्रेशन एवं वज़न के उपरांत प्रात 11:00 बजे से कुश्तियां प्रारंभ हो जाएंगे।

Related posts

बेतवाँचल ट्रॉफी :कनारा ए और फेथ क्लब फाइनल में मुकाबला आज* डा चौरसिया स्मृति में चल रहे टूर्नामेंट का आठवा दिन

Pradesh Samwad Team

47वां अखिल भारतीय त्यागमुर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 : एस आर के टेक्नोलॉजी 11 ने अम्बिका एस्टर्डम को 3 विकेट से हरा किया फाइनल में प्रवेश

Pradesh Samwad Team

आ गई हार्दिक पंड्या की स्कैन रिपोर्ट, कितनी गंभीर है भारतीय ऑलराउंडर की चोट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment