25.1 C
Madhya Pradesh
August 6, 2026
Pradesh Samwad
मनोरंजन

भूमि पेडनेकर: मैं हमेशा खुद पर भरोसा करके प्रोजेक्ट चुनती हूं

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ‘दम लगा के हईशा’, ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’, ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘लस्ट स्टोरीज’ और ‘बधाई दो’ जैसे कंटेंट का हिस्सा रह चुकी हैं। भूमि ने कहा कि उन्होंने एक कलाकार के रूप में हमेशा प्रोजेक्ट चुनने के लिए खुद पर भरोसा किया है।
अपने काम के लिए भूमि अब 7 ब्रांड का चेहरा हैं और बॉलीवुड में अपनी सफलता को लेकर रोमांचित हैं।
उन्होंने कहा, “‘बधाई दो’ मेरे महामारी के बाद के करियर की एक शानदार शुरूआत रही है।”
“मैं आभारी हूं। इससे मुझे सिनेमा में और बेहतर करने का हौसला बढ़ता है।”
उन्होंने आगे कहा, “मैंने हमेशा एक कलाकार के रूप में प्रोजेक्ट को चुनने के लिए खुद पर भरोसा किया है।”
‘मैंने सबसे अच्छी स्क्रिप्ट चुनने की कोशिश की है, जिससे दर्शकों का अच्छा मनोरंजन हो।’
भूमि के पास अनुभव सिन्हा की ‘भीड़’, अजय बहल की ‘द लेडीकिलर’, शशांक खेतान की ‘गोविंदा आला रे’, अक्षय कुमार की ‘रक्षा बंधन’, सुधीर मिश्रा की ‘अफवा’ और गौरी खान की ‘भक्षक’ जैसी कई फिल्में हैं।

Related posts

दिवंगत पति ऋषि की यादों में डूबी नीतू कपूर, शेयर की खूबसूरत थ्रोबैक तस्वीर

Pradesh Samwad Team

कोर्सिका में वेकेशन एंजॉय कर रही पेरिस हिल्टन, डार्क ग्रीन ड्रेस में YACHT पर बैठ दिखाई कातिलाना अदाएं

Pradesh Samwad Team

तालिबान की वापसी पर जश्न मनाने वाले भारतीय मुसलमानों से नसीरुद्दीन शाह ने पूछा- अपने मजहब में सुधार चाहिए या वहशीपन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment