25.2 C
Madhya Pradesh
October 9, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

भिंड में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, मदद का दिया भरोसा


एमपी के सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने सोमवार को अटेर विधानसभा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर दौरा किया है। यहां उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों को अपने हाथों से राशन वितरित किया। इसके अलावा सभी को सरकारी सहायता दिए जाने का आश्वासन भी दिया। इसके साथ ही राहत और बचाव कार्य में लगी एसडीआरएफ की टीम को भी सम्मानित किया।
दरअसल, भिंड जिले में चंबल और सिंध नदी में आई बाढ़ की वजह से हजारों ग्रामीण बेघर हो गए हैं। उनके पास न रहने के लिए घर बचे हैं, न खाने के लिए अन्न बचा है। यहां तक कि उनके पास मवेशियों के लिए चारा भी नहीं बचा है। घर गृहस्थी का सामान भी नष्ट हो चुका है। ऐसे ही पीड़ित परिवारों के बीच सोमवार को मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया पहुंचे। सहकारिता मंत्री ने अटेर विधानसभा के बाढ़ से प्रभावित नावली वृंदावन और मुकुट पूरा समेत अन्य गांव में पहुंचकर बाढ़ पीड़ित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने बाढ़ पीड़ित लोगों को सरकार की तरफ से दिए जाने वाली सहायता के बारे में जानकारी दी और उन्हें बताया कि जल्दी सरकारी सहायता सभी पीड़ित परिवारों तक पहुंच जाएगी।
इसके साथ ही सहकारिता मंत्री ने मुकुटपुरा गांव में अपने हाथों से बाढ़ पीड़ित परिवारों को राशन वितरित किया। सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया का कहना है कि सरकार ने सभी बाढ़ पीड़ित परिवारों को ₹6000 किराए से मकान लेने के लिए देने की घोषणा की है। इसके साथ ही सभी के लिए पक्के मकान की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा सभी बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए राशन का भी इंतजाम किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि बाढ़ आने के बाद कई तरह की बीमारियां भी फैलती हैं।

Related posts

LIVE:- भाजपा मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

Pradesh Samwad Team

फांसी पर लटके मिले महंत नरेंद्र गिरि, 7 पेज का मिला सूइसाइड नोट, संत बोले-हो उच्चस्तरीय जांच

Pradesh Samwad Team

Roulette européenne en ligne : comment les tournois mobiles offrent de meilleures chances que le Strip

Leave a Comment