Pradesh Samwad
ज़रा हटके

भालू का अमेजॉन पैकेज चुराने का वीडियो वायरल, क्या था बॉक्स में?


अमेरिका के Connecticut राज्य में एक महिला अपने अमेजॉन पैकेज के चोरी होने से परेशान थी। हालांकि, जब उन्होंने सिक्योरिटी कैमरा का फुटेज देखा तो वह हैरान रह गईं। क्योंकि उन्हें चोर का पता चल गया था। दरअसल, उनका डिलीवरी पैकेज चुराने वाला कोई इंसान नहीं बल्कि एक काला भालू था। अब इंटरनेट पर वो सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है जिसमें भालू अमेजन बॉक्स को मुंह में दबाए चलता नजर आ रहा है।
यहां देखें सीसीटीवी फुटेज : सोमवार को सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद क्रिस्टिन लेविन ने चोर को पहचान लिया था। उन्होंने फेसबुक पर फुटेज शेयर करते हुए लिखा- यह बंदा मेरा पैकेज लेकर गया है! आपको लगता है कि भालू द्वारा चोरी होने पर Amazon दूसरा पैकेज भेजता है? खबर लिखे जाने तक इस क्लिप को हजारों व्यूज और सैकड़ों लाइक्स मिल चुके हैं।
क्या था बॉक्स में? : क्रिस्टिन लेविन ने बताया कि अमेजॉन पैकेज के डिलीवर होने के 5 मिनट बाद ही सिक्योरिटी सिस्टम ने उन्हें अलर्ट किया था, और जब उन्होंने फुटेज देखी तो वह चौंक गईं। उन्होंने आगे कहा कि भालू ने पार्सल को पड़ोसी के यार्ड में गिरा दिया था, जिसमें टॉयलेट पेपर के कई रोल थे।

https://www.facebook.com/26902462/videos/576828446829458/

Related posts

600 किलो का बैल स्विमिंग पुल में गिरा

Pradesh Samwad Team

ये कुत्ता खड़ा है या इंसान? बचपन का सपना पूरा करने के लिए Dog बन गया ये शख्स

Pradesh Samwad Team

अचानक टूरिस्ट की गाड़ी पर चढ़ा चीता, आगे जो हुआ वह देखकर लोग दंग रह गए

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment