22.5 C
Madhya Pradesh
October 22, 2026
Pradesh Samwad
खेल

भारत के नीरज चोपड़ा चूके, एम्मा राडुकानू ने जीता ‘लॉरेस ब्रेक थ्रू ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड

भारत को पिछले साल ओलंपिक में एथलेटिक्स में पहला ऐतिहासिक गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड में चूक गए. टेनिस खिलाड़ी एम्मा राडुकानू ने उन्हें पछाड़कर ‘लॉरेस ब्रेक थ्रू ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड जीता. वहीं गत फॉर्मूला वन चैंपियन मैक्स वेरस्टापेन और जमैका की ओलंपिक फर्राटा चैंपियन इलेइन थॉम्पसन हेराह ने लॉरेस विश्व खेल पुरस्कार 2022 में शीर्ष सम्मान हासिल किया.
लॉरेस विश्व खेल अकादमी ने शीर्ष खिलाड़ियों के बीच से वेरस्टापेन को साल का सर्वश्रेष्ठ विश्व पुरुष खिलाड़ी और इलेइन थॉम्पसन को साल की सर्वश्रेष्ठ विश्व महिला खिलाड़ी चुना. यह पुरस्कार खेल जगत में 2021 में प्रदर्शन के आधार पर दिए गए. यूरोपीय चैंपियनशिप जीतने वाली इटली की टीम को दूसरी बार साल की सर्वश्रेष्ठ लॉरेस टीम चुना गया. हालांकि भारत के नीरज चोपड़ा यहां पर अपना नाम लिखवाने से चूक गए.
राडुकानु ने नीरज चोपड़ा को छोड़ा पीछे : टेनिस खिलाड़ी एम्मा राडुकानू को 18 साल की उम्र में यूएस ओपन का खिताब जीतने के लिए ‘लॉरेस ब्रेक थ्रू ऑफ द ईयर’ चुना गया. इस वर्ग में भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी और ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा भी नामित थे. ‘कमबैक ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार स्काई ब्राउन को, जबकि दिव्यांग वर्ग में साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मार्सेल हग को मिला. टॉम ब्रेडी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया. साल के सर्वश्रेष्ठ ‘एक्शन’ खिलाड़ी का पुरस्कार बेथानी श्राइवर के नाम रहा, जबकि वेलेंटिनो रोसी को ‘स्पोर्टिंग आइकन’ पुरस्कार मिला.

Related posts

गुजरात टाइटंस बनी आईपीएल की चैंपियन, पहले ही सीजन में किया कमाल

Pradesh Samwad Team

ओलम्पिक और पैराओलैंपिक पदक विजेता खिलाडी हुए सम्मानित, विक्रम अवार्डी खिलाड़ियों को मिले सरकारी नौकरी हेतु नियुक्ति पत्र

Pradesh Samwad Team

स्कॉटलैंड और बांग्लादेश ने कटाया सुपर 12 का टिकट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment