Pradesh Samwad
खेल

भारत और ऑस्ट्रेलिया में टक्कर आज


विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट टीम और आरोन फिंच की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम टी20 वर्ल्ड कप 2021 (ICC Men’s T20 World Cup 2021) के अपने दूसरे और आखिरी वॉर्मअप मैच में आज आमने सामने होंगी।
टीम इंडिया के लिए यह फाइनल ड्रेस रिहर्सल होगा। भारत ने अपने पहले वॉर्मअप मैच में इंग्लैंड को हराया था। इंग्लैंड के खिलाफ ओपनर ईशान किशन और केएल राहुल ने शानदार पारियां खेली थी जबकि गेंदबाजी में पेसर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने धारदार गेंदबाजी की थी।
24 अक्टूबर को होगा पाक से सामना : भारतीय टीम आईसीसी टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। टीम इंडिया का पाक के खिलाफ रेकॉर्ड शानदार है। अब तक दोनों टीमें टी20 विश्व कप में 5 बार आमने सामने हुई हैं जहां भारत ने बाजी मारी है।

Related posts

पूनम विश्व सीनियर बैडमिन्टन चैम्पियनशिप के क्वार्टर फायनल में पहुॅची

Pradesh Samwad Team

52वी अखिल भारतीय कनारा क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 के पूल B का तीसरा मैच

Pradesh Samwad Team

इंडियन रेलवे अंडर 25 में भोपाल के अंकुश सिंह का चयन किया गया है

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment