Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्यों ने अपने हस्ताक्षर वाली टी-शर्ट मुख्यमंत्री चौहान को भेंट की


तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने मंगलवार को यहां एक समारोह में टीम की सभी सदस्यों के हस्ताक्षर वाली एक टी-शर्ट मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेंट की।
समारोह में भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रत्येक सदस्य को 31 लाख रुपये की राशि से सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने मध्य प्रदेश में एक विश्व स्तरीय हॉकी स्टेडियम बनाने की घोषणा की।
इस समारोह में प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. नरिंदर ध्रुव बत्रा और हॉकी इंडिया के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
इससे पहले चौहान ने अपने निवास पर महिला हॉकी टीम की सदस्यों के लिए दोपहर के भोजन की मेजबानी की।

Related posts

सिद्धू ने बिजली खरीद समझौता रद्द करने के लिए विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की

Pradesh Samwad Team

भोपाल इलाके की कीचड़ से भरी गड्ढों वाली सड़कों पर महिलाओं ने विरोध स्वरूप किया ‘कैटवॉक’

Pradesh Samwad Team

ज्योतिरादित्य सिंधिया के रोड शो में आए लोगों का आरोप, पट्टा दिलाने के नाम पर लाए पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment