Pradesh Samwad
मनोरंजन

भाग्यश्री ‘डीआईडी सुपर मॉम्स’ में जज के रूप में करेंगी डेब्यू

दिग्गज अभिनेत्री भाग्यश्री दासानी पहली बार रेमो डिसूजा और उर्मिला मातोंडकर के साथ ‘डीआईडी सुपर मॉम्स’ के नए सीजन को जज करती नजर आएंगी। ‘डीआईडी सुपर मॉम्स’ को जज करने के बारे में भाग्यश्री ने कहा, “जी टीवी के रोमांचक डांस रियलिटी शो ‘डीआईडी सुपर मॉम्स’ के साथ अपने करियर में पहली बार जज की जिम्मेदारी लेना मेरे लिए एक परम सम्मान की बात होगी। मैं वास्तव में हमारे देश भर की सुपर प्रतिभाशाली माताओं से मिलने और उन्हें अपने सपनों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने के लिए उत्सुक हूं।”
“इन प्रतिभाशाली महिलाओं को जज करना आसान काम नहीं होगा, लेकिन मैं अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं प्रसिद्ध कोरियोग्राफर – रेमो डिसूजा और ‘डीआईडी सुपर मॉम्स’ के लिए बेहद प्रतिभाशाली उर्मिला मातोंडकर के साथ मंच साझा करने के लिए वास्तव में रोमांचित हूं।”
शो के ऑडिशन देशभर में शुरू हो चुके हैं। ऑनलाइन ऑडिशन बहुत हिट रहे हैं, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, भोपाल, चंडीगढ़, लखनऊ और गुवाहाटी जैसे शहरों में भी ऑन-ग्राउंड ऑडिशन हुए।
‘डीआईडी सुपर मॉम्स’ का नया सीजन जल्द ही जी टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार है।

Related posts

नोएल गैलाघेर 12 सप्ताह के लिए शराब पीना छोड़ेंगे

Pradesh Samwad Team

जेनिफर लोपेज ने शेयर की हॉट तस्वीरें, सीढ़ियों पर बैठ एक्ट्रेस ने कातिलाना अंदाज में दिए पोज

Pradesh Samwad Team

भेल दशहरा मैदान पर भोजपाल महोत्सव मेला

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment