24.4 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
Pradesh Samwad
खेल

ब्रिलियंट स्कूल बना सैम क्रिकेट लीग 2022 का विजेता

सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित विदिशा जिला स्तरीय इंटर स्कूल टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट – सैम क्रिकेट लीग 2022 के फाइनल मुकाबले में ब्रिलियंट स्कूल की टीम ने शानदार जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए एक्सीलेंस टीम ने 10ओवरो में 57 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करते हुऐ ब्रिलियंट टीम ने आसानी से 5 ओवरो में 58 रन बना लिये। मैन आफ द मैच ब्रिलियंट स्कूल के करन को दिया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विदिशा मुकेश टंडन ने विजेता रही ब्रिलियंट टीम को 11000 रुपये नकद एवं ट्रॉफी और उप विजेता टीम एक्सिलेंस को 7000 नकद एवं ट्रॉफी देते हुए दोनों टीमों को बधाई दी। इस प्रतियोगिता में मैन आफ द सीरीज – करन (ब्रिलियंट ), बैस्ट बाॅलर – टिक्कू (ब्रिलियंट ), बैस्ट बैट्समैन – सत्यम ( एक्सिलेंस) , मैक्सिम सिक्सर – सत्यम ( एक्सिलेंस) को दिया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विशेष तौर पर विनोद चौधरी (जिला शिक्षा अधिकारी), विकास पांण्डेय ( सी एस पी विदिशा), डाॅ डी के शर्मा (जिला टीकाकरण अधिकारी ), एम एल भाटी (टी आई साँची) उपस्थित रहे।

Related posts

हरिओम की घातक गेंदबाजी की बदौलत अवतार क्रिकेट अकादमी ने हैरी क्रिकेट अकादमी को 112 रनो से हारकर विजय सैनी क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार जीत दर्ज की

Pradesh Samwad Team

रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान ने प्रथम इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

केन्द्रीय सचिवालय दिल्ली आरऐसबी इन्दोर आल इन्डिया सिविल सेवा‌ हॉकी टूर्नामेंट के फायनल में

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment