Pradesh Samwad
खेल

जबलपुर संभाग : अंतर जिला अंडर-22 वर्षीय एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता (आयोजक जे डी सी ए‌)

पूल‌ ‘बी’ से छिंदवाड़ा विरुद्ध नरसिंहपुर जिले के मध्य खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच मे टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नरसिंहपुर जिले ने बल्लेबाजी करते हुए 31.2 ओवरों में सभी विकेट गंवा कर 127 रन बनाए, नरसिंहपुर जिले से किनसुख श्रीवास ने 31 रन 03 चौके,03 छक्के, मयंक श्रीवास ने 03 चौके और दो छक्के लगाए,रजत कुशवाहा ने 20‌ रनों की पारी खेली। छिंदवाड़ा जिले से विक्रम ठाकुर, मंगेश यादव ने 2-2 तथा सागर यादव, हर्षित, वंदितं जोशी, राहुल इवनाती ने,1-1 विकेट लिया। जवाब में छिंदवाड़ा जिले ने 14 ओवरों में ‌01 विकेट पर ‌128 रन बनाए, तथा ‌09 विकेट से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। वंदित जोशी ने आक्रमक 83 रनों ‌की पारी में 50 गेंदे खेलकर 13 चौके और दो छक्के लगाए, वरदान शर्मा ने 22 रन, कप्तान शांतनू राजपूत ने ‌07 गेंदों में 17 रन 02 छक्के, नरसिंहपुर जिले से रजत कुशवाहा ने 01 विकेट ‌लिया। 12/05/2022 को फाइनल मुकाबला जबलपुर विरुद्ध छिंदवाड़ा जिले के मध्य प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होगा

Related posts

ऑल इंडिया आर.वी. स्पोर्ट्स प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट : सोहराब धालीवाल की घातक गेंदबाजी की बदौलत सेपियंस क्रिकेट क्लब को ऑल इंडिया आर.वी. स्पोर्ट्स प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट का ख़िताब

Pradesh Samwad Team

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट बालक वर्ग ‘U’ 23 दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

शुभ,भवजोत,सन्तोष,रूपेश,उर्फ़ी ने जीते ख़िताब स्वर्गीय रिज़वान स्मृति टेबल टेनिस प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment