Pradesh Samwad
खेल

बेन स्टोक्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ विस्फोटक शतक

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने अपना 11वां शतक पूरा किया। ऑलराउंडर की इस शतकीय पारी के बूते इंग्लिश टीम ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। बारबडोस में जारी मुकाबले में पांचवें नंबर पर आए स्टोक्स ने 128 गेंदों में 125 रन बनाए। 11 चौके और 6 छक्के वाली पारी से स्टोक्स ने कई रिकॉर्ड तोड़े।
कप्तान जो रूट ने 25वीं सेंचुरी लगाकर इंग्लैंड को दमदार शुरुआत दिलाई थी। मगर जैसे ही वह आउट हुए वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी हो गया, लेकिन बेन स्टोक्स ने काउंटर अटैक किया, जिससे कैरिबियाई टीम दोबारा बैकफुट पर आ गई। स्टोक्स ने भले ही धीमा अर्धशतक लगाया। 114वें ओवर में आए अल्जारी जोसेफ को उन्होंने लगातार तीन चौके लगाए और आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर ओवर से 20 रन बटोरे।
टेस्ट क्रिकेट में 5 हजार रन और 150 से ज्यादा विकेट लेने वाले ऑलराउंडर्स : बेन स्टोक्स ने यह कमाल अपने करियर के 78वें टेस्ट में किया। इसके साथ ही वह गैरी सोबर्स, इयान बॉथम, कपिल देव और जैक्स कैलिस जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए।
गैरी सोबर्स- 8032 रन और 235 विकेट, 93 टेस्ट
इयान बॉथम- 5200 रन और 383 विकेट, 102 टेस्ट
कपिल देव- 5248 रन और 434 विकेट, 131 टेस्ट
जैक्स कैलिस- 13289 रन और 292 विकेट, 166 टेस्ट
बेन स्टोक्स* 5021* रन और 170 विकेट, 78 टेस्ट
इंग्लैंड ने खड़ा किया रनों का पहाड़ : अंग्रेजी टीम ने नौ विकेट खोकर 507 रन पर पहली पारी का अंत किया। जो रूट (153) और बेन स्टोक्स (120) के अलावा डॉन लॉरेंस ने 91 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से वीरसामी पिरमॉल को सर्वाधिक तीन विकेट मिले।

Related posts

बैट-बॉल के साथ लाल जोड़ा पहनकर करवाया फोटो शूट, पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर ने की शादी

Pradesh Samwad Team

प्रथम स्व. सैयद शकील मोहम्मद स्मृति टी 20 इण्टर क्लब क्रिकेट प्रतियोगता : एन सी सी सी और रेलवे युथ की शानदार जीत, सी सी प्लेऑफ में

Pradesh Samwad Team

दीपांशु के शानदार खेल की बदोलत रोहतक रोड जिमखाना की आर वी स्पोर्ट्स कप में शानदार जीत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment