Pradesh Samwad
खेल

बांग्लादेश ने दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया


टॉम लाथम के 49 गेंद में नाबाद 65 रन के बावजूद बांग्लादेश ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड को चार रन से हराकर श्रृंखला में 2-0 से बढत बना ली। न्यूजीलैंड को आखिरी गेंद पर जीत के लिए छह रन चाहिए थे लेकिन लाथम एक रन ही ले सके।
बांग्लादेश के छह विकेट पर 141 रन के जवाब में न्यूजीलैंड टीम पांच विकेट पर 137 रन ही बना सकी। बांग्लादेश ने 5 मैचों की श्रृंखला का पहला मैच सात विकेट से जीता था। बांग्लादेश के लिए कप्तान महमूदुल्लाह ने 32 गेंद में नाबाद 37 रन बनाए जबकि मोहम्मद नईम ने 39 और लिटन दास ने 33 रन का योगदान दिया।

Related posts

पवित्रा भटेले को रजत

Pradesh Samwad Team

एलएनसीटी वर्ल्ड कप इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता में, गर्ल्स कैटेगरी से द संस्कार वैली एवं बॉयज कैटेगरी से आर्मी पब्लिक स्कूल सेमीफाइनल में

Pradesh Samwad Team

बल्लेबाजों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया, इंग्लैंड ने 4 विकेट से हराया, शैरलट डीन ने बरपाया कहर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment