Pradesh Samwad
देश विदेश

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की सजा पर अगले 6 महीने तक फिर रोक


बांग्लादेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा जिया पर भ्रष्टाचार के दो मामलों में सजा पर अमल पर अगले छह महीने तक फिर से रोक लगा दी है। एक वरिष्ठ मंत्री ने रविवार को बताया कि जिया के परिजनों की अपील पर यह फैसला लिया गया।
मुख्य विपक्षी दल बीएनपी की 76 वर्षीय अध्यक्ष को विदेश से प्राप्त चंदे की रकम की हेराफेरी करने का दोषी पाया गया है और उन्हें 17 साल कैद की सजा सुनाई गई है। जिया को कोविड-19 महामारी के दौरान मार्च 2020 में जेल से अस्थायी तौर पर छोड़ा गया था। उनकी सजा को पहले भी दो बार छह-छह महीने तक के लिए रोक दिया गया था।

Related posts

आखिरकार सामने आए राष्ट्रपति अशरफ गनी, बताई तालिबान के पंजे में अफगानिस्तान छोड़कर भागने की वजह

Pradesh Samwad Team

भारतीय सीमा के पास रात में बम बरसा रही चीनी सेना, तैनात किए घातक हथियार

Pradesh Samwad Team

यूक्रेन के सशस्त्र बलों के अनुसार, सीरिया में भाड़े के सैनिकों के लिए भर्ती केंद्र खोले गए हैं

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment