Pradesh Samwad
खेल

फ्लाइंग फैयाज… दो अलग-अलग देशों से WC खेलने वाले खिलाड़ी ने उड़ते हुए लपका कैच


वर्ल्ड टी-20 में ओमान और बांग्लादेश के बीच मुकाबले में मंगलवार रात कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। ओमान के फैयाज बट्ट ने अपनी ही गेंदबाजी में ऐसा कैच लपका कि कमेंटेटर्स भी हैरान रह गए। अब उनकी बेहतरीन फिल्डिंग का वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
ग्रुप बी के इस क्वॉलिफिकेशन राउंड मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। तीसरे ओवर में ओपनर लिट्टन दास को गंवाने के बाद टीम दबाव में थी। क्रीज पर मोहम्मद नईम का साथ देने महेदी हसन पहुंचे। मगर दो ओवर बाद यानी पांचवें ओवर में ही वह फैयाज बट्ट की फुर्ती के आगे ढेर हो गए।
सुपरमैन की तरह उड़ता हुआ कैच : अपना पहला ओवर फेंक रहे फैयाज बट्ट ने तीसरी बॉल ऑफ स्टंप के आसपास फेंकी। तेज गति की इस लैंथ बॉल पर बड़ा शॉट मारने की फिराक में महेदी टाइम नहीं कर पाए। गेंद हवा में थी, मगर अपने फॉलो थ्रू में ही फैयाज ने लेफ्ट साइड में छलांग लगाते हुए एक बेहतरीन कैच लपक लिया। इस सुपरमैन कैच के चलते महेदी खाता तक नहीं खोल पाए। अपने चार ओवर के कोटे में फैयाज ने महज 30 रन देकर तीन विकेट झटके।
पाकिस्तान के लिए किया था डेब्यू : 1993 में पैदा हुए 28 वर्षीय फैयाज बट्ट ने 2010 का अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप पाकिस्तान की ओर से खेला था। इमरान खान और ब्रेट ली को आदर्श मानने वाले इस पेसर ने बाद में पाकिस्तान छोड़कर ओमान के लिए क्रिकेट खेलना शुरू दिया। अगस्त 2018 में, उन्हें एशिया कप क्वालीफायर टूर्नामेंट के लिए ओमान की टीम में शामिल किया गया। 2019 को आयरलैंड के खिलाफ ओमान के लिए टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया।
बांग्लादेश के लिए करो या मरो : रविवार को खेले गए मैच में बांग्लादेश को स्कॉटलैंड ने मात दी थी। दूसरी तरफ ओमान ने एकतरफा मुकाबले में पापुआ न्यू गिनी को 10 विकेट से हराकर सूपर-12 राउंड के लिए अपना दावा मजबूती से ठोका। सुपर-12 राउंड में जगह बनाने का दावा बरकरार रखने के लिए बांग्लादेश को इस मुकाबले को हर हाल में जीतना ही होगा।

Related posts

14 मैच, 32 विकेट… RCB के असल हीरो रहे हर्षल पटेल, पर्पल कैप के साथ बनाया बड़ा रेकॉर्ड

Pradesh Samwad Team

नीरज पटेल का सब जूनियर एशियाई चैंपियनशिप के लिए चयन

Pradesh Samwad Team

राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट 2021 एलएनसीटी और शाशिब पहुंचे क्वार्टर फाइनल में

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment