25.4 C
Madhya Pradesh
August 12, 2026
Pradesh Samwad
ज़रा हटकेविडियो

फौजी पिता ने ऐसे दिया बेटे को सरप्राइज, लोगों के दिल को टच कर गया

सभी जानते हैं कि बच्चों का पिता से रिश्ता कितना खूबसूरत होता है। खासतौर पर जब पिता कहीं दूर काम करते हों और बच्चे अपनी मां के साथ रहते हों। जिस दिन पिता घर आते हैं उस दिन बच्चों की खुशी सच्ची में सांतवे आसमान पर होती है। होते वो दूर हैं लेकिन दिल के पास होते हैं। बच्चों को इस बात का इंतजार रहता है कि जब उनके पापा आएंगे तो वो उनके साथ यहां जाएंगे, ये खाएंगे। सारे प्लान बने होते हैं। एक प्यारा सा माहौल बन जाता है। बच्चों को लगता है कि उनका सुपरहीरो उनके साथ है। एक वीडियो वायरल हो रहा है। आर्मी में काम करने वाले पिता जब अपने बच्चे से मिलते हैं तो माहौल बड़ा ही भावुक हो जाता है। देखने वालों की आंखों नम ना हों जाएं ऐसा हो नहीं सकता। इसका वीडियो लोगों को भावुक किए हुए है।
खेलने लगते हैं बॉक्सिंग : इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है। इसमें एक यूएस आर्मी का जवान दिखता है, उसका बेटा आंखों पर पट्टी बांधकर पहले अपने कोच के साथ बॉक्सिंग कर रहा होता है, लेकिन इसी बीच पिता अपने बेटे को सरप्राइज देने के लिए मैदान में आते हैं और वो फिर अपने बेटे के साथ बॉक्सिंग करने लगते हैं। बेटे को पता भी नहीं चलता कि उसके पिता उसके सामने हैं और वो उनके साथ बॉक्सिंग कर रहा है।
जब बच्चे को पता चलता है : वीडियो में पिता अपने बेटे के नाम लेते हैं, तो उसे उनकी आवाज से पता चल जाता है। वो फटाफट पट्टी उतारता है और अपने पिता के गले लग जाता है। वो रोने लगता है। वो खुद को रोक नहीं पाता। बता दें कि इस वीडियो को लोगों ने इतना ज्यादा पसंद किया है कि इसे खबर लिखे जाने तक 10 मिलियन व्यूज (1 करोड़ व्यूज) मिल चुके हैं।

Related posts

‘सुसाइड बॉम्बर’ से ऐसे बचाई सैंकड़ों जानें, UK लिवरपूल ब्लास्ट में टैक्सी ड्राइवर बना हीरो

Pradesh Samwad Team

37 साल की उम्र में 11 बच्चों की मां अब 12वीं की तैयारी में कहा- ‘प्रेग्नेंट होना पसंद है

Pradesh Samwad Team

यूट्यूबर ने ऑनलाइन शुरू किया ‘स्क्विड गेम’, जीतने वाले को इनाम और हारने वालों मिली ‘सजा’

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment