Pradesh Samwad
ज़रा हटके

प्लेन में ही करवाने लगी बिल्ली को ब्रेस्टफीड, सबने रोका पर महिला ने एक ना सुनी


अमेरिका (USA) से एक ऐसी खबर सामने आई है कि जिसको पढ़कर आपको भी हैरानी होगी। पालतू जानवरों से इंसान कितना ज्यादा प्यार करता है। आज लोग अपने पालतू जानवरों को अपना बच्चा ही मानते हैं। यहां तक कि कई लोगों ने तो अपनी जायदाद तक अपने पालतू जानवरों के नाम कर दी है। अब जमाना बदल गया है। आज महिलाएं अपने बच्‍चे को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर स्तनपान कराने में सकोच नहीं करती। मामला ये है कि एक महिला ने फ्लाइट में सबके सामने ही अपनी पालतू बिल्ली को ब्रेस्टफीड करा दिया।
सब हो गए हैरान : खबरों के मुताबिक,अमेरिका के सायरेकस से एटलांटा जाने वाली फ्लाइट DL1360 की यह घटना है। महिला अचानक से ही अपनी पालतू बिल्ली को ब्रेस्टफीड कराने लगी। जैसे ही आसपास बैठे लोगों ने देखा तो वो दंग रह गए। इस बात की जानकारी फौरन कैबिन क्रू को दी।
महिला को किया गया था मना : जैसे ही कैबिन क्रू ने महिला की अजीबोगरीब हरकत पर आपत्ति जताई, उन्होंने महिला को ऐसा करने से मना किया। लेकिन महिला ने उनकी एक बात ना सुनी। फ्लाइट अटेंडेंट Ainsley Elizabeth ने इस घटना की पूरा जानकारी अपने टिकटॉक पर शेयर की है। उन्होंने बताया कि महिला जिस बिल्ली को दूध पिला रही थी, उसकी बिल्ली अजीब-अजीब आवाजें निकाल रही थी। सोशल मीडिया पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग उसे मानसिक रूप से बीमार बता रहे हैं। तो कुछ कह रहे हैं कि वो अपनी बिल्ली से काफी प्यार करती थीं।

Related posts

जब 30 सेंटीमीटर के कछुए ने रोकी विमानों की उड़ान, 5 फ्लाइट्स को करना पड़ा 12 मिनट का इंतजार

Pradesh Samwad Team

-56 डिग्री तापमान में हुआ हिरण का ऐसा हाल

Pradesh Samwad Team

250 किलो की हो गई 3 साल की लीलिका, दुनियाभर में हो रही है वजन की चर्चा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment