42.7 C
Madhya Pradesh
May 19, 2026
Pradesh Samwad
खेल

प्रथम स्व.सैयद शकील मोहम्मद स्मृति टी 20 इण्टर क्लब क्रिकेट प्रतियोगता, एन सी सी सी बनी चेम्पियन

भोपाल, स्थानीय बाबे अली क्रिकेट स्टेडियम पर खेले जा रही सैयद शकील मोहम्मद टी-20 मेमोरियल प्रतियोगिता में आज एन सी सी सी ने सेंट माइकल रेड को 9 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा किया। आज सेंट माइकल रेड ने पहले खेलते हुए अतुल कुशवाहा के 64 रन अरबाज कुरेशी के 29 रन तथा प्रणव राय के 18 रनों के सहारे 148 रनों का लक्ष्य रखा । नमन यादव ने 4 तथा गौतम रघुवंशी ने 3 विकेट प्राप्त किए। जवाबी पारी खेलते हुए एन सी सी सी ने 2 विकेट के नुकसान पर जरुरी रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया । जय ने 40 तथा समद ने 41 रनों का योगदान दिया।पुरुस्कार वितरण मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्री संजीव राव तथा भोपाल डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री ध्रुव नारायण सिंह द्वारा किया गया इस मौके पर कई गणमान्य व्यक्ति तथा विशेष अतिथि मौजूद थे। अंत में सभी लोगों का आभार सेंटमाइकल स्कूल की सचिव हिबा शकील मोहम्मद तथा सेंट माइकल क्रिकेट एकेडमी के सचिव अबान शक़ील द्वारा किया गया। यह रहे सर्वश्रेष्ठ : 1,बेस्ट बॉलर,-तरुपेश सिंह (एन सी सी) 2.बेस्ट बेटर-कनिष्क दुबे(अंकुर अकादमी) 3,बेस्ट फील्डर-उज्ज्वल सिंह (सेंट माइकल रेड) 4.बेस्ट विकेट कीपर-प्रणव राय (सेंट माइकल रेड) 5,अपकमिंग प्लेयर-1जियान सिद्दिकी 2,अरब मासी 3,योगेंद्र यादव(सेंट माइकल) 6,अनुशाषित टीम-फेथ क्रिकेट क्लब 7-मैन ऑफ द मैच -नमन यादव

  1. मैन ऑफ द सीरीज़-सलमान बेग एवं संजोग सिंह (सेंट माइकल रेड)

Related posts

भाभा विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग में बार टेंडिंग एवं मिक्सोलोजी वर्कशॉप का आयोजन

Pradesh Samwad Team

एम एम जगदाले स्मृति अंडर 15 वर्षीय अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

श्रेयस की शानदार पारी, टीम इंडिया का विजय रथ जारी, घरेलू सरजमीं पर लगातार सातवीं सीरीज जीत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment