Pradesh Samwad
खेल

पिता का सपना पूरा करने MP के सेवानिया पहुंचे सचिन तेंडुलकर, ‘परिवार’ से कर रहे बच्चों की मदद


पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के दूरदराज के गांव सेवानिया का दौरा करके बच्चों की विभिन्न सामाजिक कल्याण परियोजनाओं का जायजा लिया। तेंडुलकर विभिन्न सामाजिक कल्याण परियोजनाओं से जुड़े हैं जिसमें उनके दिवंगत पिता प्रोफेसर रमेश तेंडुलकर की याद में स्कूल भी शामिल है।
तेंडुलकर का फाउंडेशन विभिन्न परियोजनाओं से जुड़ा है जिसमें बच्चों को पोषक भोजन उपलब्ध कराना और ‘सेवा कुटीर’ के जरिए खेलों से जुड़ने का मौका देना शामिल है। तेंडुलकर के फाउंडेशन से समर्थित एनजीओ परिवार इन जनजातीय बच्चों के लिए सेवा कुटीर का संचालन करता है।
तेंडुलकर ने युवा शिक्षकों से बात की और रसोई भी देखी जिससे कि समझ सकें कि कैसे बच्चों के लिए पोषक भोजन तैयार किया जाता है। इस दौर के हिस्से के तौर पर तेंडुलकर संदलपुर भी गए और स्कूल के निर्माण का जायजा लिया जो उनके फाउंडेशन के सहयोग से बन रहा है।
इस रिहायशी स्कूल में जनजातीय लड़कियों और लड़कों को मुफ्त शिक्षा की सुविधा मिलेगी और 10 साल में लगभग 2,300 बच्चों को यहां जगह मिलेगी।

Related posts

एल एन सी टी यूनिवर्सिटी की पूनम चौकसे आयुर्वेद भूषण अवार्ड से सम्मानित*

Pradesh Samwad Team

75 करोड़ सूर्य नमस्कार के संकल्प पूर्ति दिवस एवं सूर्य नमस्कार कार्यक्रम संपन्न

Pradesh Samwad Team

इंद्रेश कुमार के शानदार खेल की बदौलत ग्रेटर लायंस की इंडिया पावर क्रिकेट ट्रॉफी में शानदार जीत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment