Pradesh Samwad
खेल

परमानंद भाई पटेल स्मृति अंडर 22 अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2021-22

परमानंद भाई पटेल स्मृति अंडर 22 अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2021-22 में इंदौर में आयोजित बालक वर्ग ‘U’22 वर्षीय चार दिवसीय मैच में आज सागर सम्भाग व जबलपुर सम्भाग के मध्य खेले जा रहे मैच में पहले दिन सागर सम्भाग ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जबलपुर सम्भाग की टीम अपनी पहली पारी में 47.03 ओवरों में 146 रन ही बना सकी । 45 रनों पर 05 विकेट गंवाने के बाद अराध्य यादव ने 30 रन , अजय मिश्रा 26 रन, वंदित जोशी ने 14, पारूष मंडल ने 12 और ग़ौरव जनसारी ने 11 रन बनाए। सागर सम्भाग से आर्यन पांडे वह सोमिल खान ने 3-3 तथा बेतुल ख़ान ने 02 विकेट लिए। पहले दिन का खेल खत्म होने पर सागर सम्भाग ने पहली पारी में 06 विकेट पर 96 रन बनाए एक समय 66 रनो पर सागर सम्भाग ने 06 विकेट गंवा दिए थे। गौरव शर्मा 25* और बेतुल ख़ान 15* अवधेश राजपूत 17, संकल्प पाटोदिया ने 15 रन बनाए। जबलपुर सम्भाग से राहुल शर्मा ने ‌ 04, तथा पारूष मंडल व अमित राजपूत ने 01-01 विकेट लिया।
वही नर्मदापुरम और चम्बल के मध्य खेले जा रहे मैच में नर्मदापुरम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 372 रन बना लिए थे। इंदौर में ही खेले जा रहे इंदौर और रीवा के मैच में रीवा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पूरी टीम 255 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी। दिन का खेल खत्म होने तक इंदौर ने बगैर विकेट खोए 30 रन बना लिए थे। वही ग्वालियर में खेले जा रहे ग्वालियर और भोपाल के मेंच में भोपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट खोकर 251 रन बना लिए थे।

Related posts

शांति-गया स्मृति सम्मान से सम्मानित होंगे दामोदर आर्य

Pradesh Samwad Team

भोपाल में 8 जनवरी को खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा PARTH योजना का शुभारंभ

Pradesh Samwad Team

क्रिकेट जगत में शोक : ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स का कार दुर्घटना में निधन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment