Pradesh Samwad
खेल

परमानंद भाई पटेल स्मृति अंडर 22 अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2021-22
} भोपाल इंदौर फाइनल मुकाबला } देव बरनाले का शानदार दोहरा शतक } तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में इन्दौर संभाग ने 6 विकेट खोकर 477 रन बनाए

तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर इंदौर सम्भाग ने पहली पारी में 6 विकेट पर 477 रन बना लिए हैं। फाइनल मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू होने पर कल की नाबाद जोड़ी देव बरनाले 123 रन और अभिषेक मावी 46 रनों ने आगे खेलना शुरू किया और देव बरनाले ने अपना दोहरा शतक पूरा किया उन्होंने 479 गेंदे खेल कर 29 चौके व 2 छक्के लगाकर शानदार 231 रनों की पारी खेली। अभिषेक मावी ने 67 सार्थक आचार्य ने 84 रन बनाए।सागर सोलंकी 33 रनों पर नाबाद हैं। भोपाल संभाग से तनिष्क यादव ने 02 विकेट ‌ तथ प्रन्केश राय, साद बग्गड,रितिक टाडा व दिव्यांश जैन ने 1-1 विकेट लिया। फाइनल मैच में एम पी अंडर ‘U’-22 चयन समिति के चेयरमैन अमिताभ विजयवर्गी, चयन समिति के सदस्य कीर्ति पटेल, सुनील लाहोरे, अनूप सबनीस,आब्जर्वर सुनील जोशी उपस्थित हैं। कल मैच का अंतिम दिन है ।

Related posts

‘अगर मैं भारत में पैदा हुआ होता तो कभी इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल पाता…’ : AB de Villiers

Pradesh Samwad Team

जबलपुर संभागीय क्रिकेट संघ की संभावित टीम

Pradesh Samwad Team

अंतर जिला बार क्रिकेट प्रतियोगिता भाेपाल रेड और भोपाल यलो की अासान जीत सेमीफाइनल में होंगी आमने सामने दूसरे सेमीफाइनल में हाइकोर्ट जबलपुर और देवास बार एसोसिएशन आमने सामने भोपाल यलो, भोपाल रेड, हाइकोर्ट जबलपुर व देवास बार ने जीते अपने अपने मुकाबले

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment