Pradesh Samwad
खेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित बने कप्तान, कोहली को आराम

न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी 3 मैचों की घरेलू टी20 (IND vs NZ T20 Series) सीरीज के लिए 16 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान मंगलवार को कर दिया गया। टी20 टीम का नया कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को बनाया गया है।
भारतीय टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने वाले कोहली को 17 नवंबर से जयपुर में शुरू होने वाली सीरीज के लिए आराम दिया गया है। भारत की 16 सदस्यीय टीम में इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (IPL 2021) में सर्वाधिक रन बनाने वाले रुतुराज गायकवाड़ और सबसे अधिक विकेट चटकाने वाले हर्षल पटेल को भी शामिल किया गया है।
चोटों से परेशान रहने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के संभावित विकल्प के रूप में देखे जा रहे ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को भी टीम में जगह मिली है। टी20 विश्व कप में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहने के बाद हार्दिक को टीम से बाहर कर दिया गया है।
रुतुराज श्रीलंका सीरीज के दौरान भारत की ओर से पदार्पण कर चुके हैं। सीनियर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की टीम में वापसी हुई है। टी20 विश्व कप के रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल रहे श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और दीपक चाहर को भी टीम में शामिल किया गया है।
पंत ने विकेट के पीछे से ऐसा क्या किया, जिसे देख लोगों ने कहा- माही की याद गई, देखिए VIDEOरोहित की नियुक्ति महज औपचारिकता थी जबकि खेल के सबसे छोटे प्रारूप में लोकेश राहुल उप कप्तान होंगे। तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और आलराउंडर रविंद्र जडेजा को भी इस श्रृंखला से आराम दिया गया है।
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, अक्षर पटेल , आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज।

Related posts

अंतर जिला बार क्रिकेट प्रतियोगिता भाेपाल रेड और भोपाल यलो की अासान जीत सेमीफाइनल में होंगी आमने सामने दूसरे सेमीफाइनल में हाइकोर्ट जबलपुर और देवास बार एसोसिएशन आमने सामने भोपाल यलो, भोपाल रेड, हाइकोर्ट जबलपुर व देवास बार ने जीते अपने अपने मुकाबले

Pradesh Samwad Team

2रा नेशनल रेंकिंग रोलर स्केटिंग रेसिंग चैम्पियनशिप-2022 (स्पीड स्केटिंग) में अमर रोलर स्केटिंग आॅर्गेनाईजेशन के 2 खिलाड़ियों ने रायपुर (छ.ग.) में चार पदक (3 स्वर्ण एवं 1 रजत) पदक प्राप्त किये

Pradesh Samwad Team

अखिल भारतीय सिविल सेवा तैराकी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश सिविल सेवा तैराकी टीम का शानदार प्रदर्शन सचिवालय जिमखाना

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment