Pradesh Samwad
खेल

कारामाती कारनेवर… 4 ओवर में 5 रन देकर लिए 4 विकेट, एक दिन पहले रचा था इतिहास


दोनों हाथों से गेंदबाजी करने वाले स्पिनर अक्षय कारनेवर (Akshay Karnewar) की फिरकी का जादू सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) में सिर चढ़कर बोल रहा है। अक्षय ने सिक्किम के खिलाफ प्लेट ग्रुप मुकाबले में अपने 4 ओवर के स्पैल में सिर्फ 5 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।
206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिक्किम (Vidarbha v Sikkim) की टीम विदर्भ के इस गेंदबाज के आगे 8 विकेट पर 75 रन ही बन सकी। इस तरह सिक्किम को 130 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। अक्षय की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह दोनों हाथों से गेंदबाजी करते हैं।
विदर्भ ने 5 विकेट पर 205 रन बनाए थे : मैच की बात करें तो विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 205 रन बनाए थे। जितेश शर्मा ने नाबाद सबसे अधिक 54 रन बनाए वहीं कप्तान अक्षय वाडकर ने 40 रन की पारी खेली। सिक्किम के लिए सुमित सिंह और पल्जोर तमांग ने दो दो विकेट लिए।
मणिपुर के खिलाफ 4 ओवर में बिना कोई रन दिए 2 विकेट लेकर रचा इतिहास : इससे एक दिन पहले यानी सोमवार को अक्षय ने मणिपुर के खिलाफ 4 ओवर में बिना कोई रन खर्च किए 2 विकेट हासिल किए थे। बाएं हाथ के स्पिनर अक्षय पुरुष टी20 क्रिकेट में चार ओवर में 0 रन देने वाले पहले गेंदबाज बन गए।
अक्षय ने तीन ओवर लगातार गेंदबाजी की और उसके बाद उन्हें आक्रमण से हटा दिया गया। उन्होंने अपने दो ओवरों में दो विकेट लिए। लेकिन किसी भी, जिसमें वह भी शामिल थे, को यह मालूम नहीं था कि वह विश्व कीर्तिमान बनाने वाले हैं। जब ड्रेसिंग रूम से उन्हें बताया गया तभी उन्हें इसकी जानकारी मिली। उन्होंने अपने आखिरी ओवर में भी कोई रन नहीं दिया और वर्ल्ड रेकॉर्ड बना दिया।
अक्षय ने यह शानदार प्रदर्शन प्लेट ग्रुप मैच में किया। यह मैच विजयवाड़ा के आंध्र क्रिकेट अकादमी स्टेडियम पर खेला गया। इस मैच को देखने के लिए आईपीएल का टैलंट स्काउट भी मौजूद था। यह स्पिनर खुद भी अपने इस प्रदर्शन को देखकर हैरान था।

Related posts

शाकिब अल हसन बंग्लादेश के नए टेस्ट कप्तान बने

Pradesh Samwad Team

प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने किया 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरूष हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ
चंडीगढ़, झारखण्ड, बंगाल तथा पुडुचेरी ने जीते अपने-अपने प्रारंभिक मुकाबले

Pradesh Samwad Team

डीडीसीए अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में राइट आर्म लेग स्पिनर ध्रुव चौहान की शानदार पहली हैट्रिक

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment